फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Assurance of action against former chairman, protest ends

Budaun News: पूर्व चेयरमैन पर कार्रवाई का आश्वासन, धरना खत्म

Thu, 17 Apr 2025 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Assurance of action against former chairman, protest ends
उसावां में नगर पंचायत कर्मचारियों से बात करते एसडीएम धर्मेन्द्र कुमार सिंह। संवाद - फोटो : कांशीराम कालोनी में निरीक्षण करती अपर निदेशक स्वास्थ्य रेखा रानी। स्रोत-विडियो ग्रैब
उसावां। नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन व भाजपा नेता के नगर पंचायत कर्मचारियों के प्रति बिगड़े बोल का मामला दूसरे दिन एसडीएम ने शांत कराया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। इसके बाद नगर पंचायत कर्मचारियों ने देर शाम को धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन



13 अप्रैल को कस्बे के एक निजी स्कूल में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का सम्मेलन हुआ था। उसमें बदायूं व्यापार मण्डल के पदाधिकारी व कस्बे के व्यापारी शामिल हुए। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन व भाजपा नेता धीरेंद्र पाल गुप्ता मुख्य अतिथि थे। वहां उन्होंने कह दिया कि नगर पंचायत का कोई कर्मचारी दुकानों का किराया वसूलने आए तो उसके लिए भीगा जूता तैयार रखें। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूर्व चेयरमैन ने इस बात को स्वीकार भी किया है, लेकिन उनका कहना था कि किसी का नाम लिए बिना उन्होंने ऐसा कहा था। वायरल वीडियो देखा तो कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया। कर्मचारियों ने सोमवार को प्रदर्शन कर विरोध जताया। मंगलवार व बुधवार को भी कर्मचारी धरने पर रहे। दोपहर बाद उसावां नगर पंचायत पहुंचे दातागंज एसडीएम धर्मेंद्र कुमार ने कर्मचारियों की बात सुनी। उन्होंने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इसके बाद कर्मचारियों ने धरना समाप्त कर दिया। बृहस्पतिवार से कर्मचारी काम पर लौटेंगे।
विज्ञापन


कोट,

- कर्मचारियों से बात करके धरना समाप्त करा दिया है। कर्मचारियों की तहरीर पर मामला दर्ज किया जाएगा। कर्मचारी बृहस्पतिवार से काम पर लौटेंगे। धर्मेंद्र कुमार सिंह, एसडीएम दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed