{"_id":"6abd71e3bf2e76b1af029202","slug":"association-upset-over-action-taken-against-secretaries-warns-of-work-boycott-badaun-news-c-123-1-ba11032-174427-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सचिवों पर हुई कार्रवाई से संघ नाराज, कार्य बहिष्कार की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सचिवों पर हुई कार्रवाई से संघ नाराज, कार्य बहिष्कार की चेतावनी
विज्ञापन
बदायूं। जिले की गोशालाओं में अव्यवस्थाओं और गोवंशों की मौत होने के मामलों में अभिगांव और ब्यौरा के सचिव नौशी परवीन और पवन सक्सेना को निलंबित करने और सचिव अलख निरंजन पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद ग्राम विकास सचिव संघ ने नाराजगी जताई है। संघ ने कार्रवाई वापस न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
मंगलवार को उसावां ब्लॉक की ग्राम पंचायत टिकाई पुख्ता और टिकाई खाम की गोशाला में अनियमितता पर गोशाला संचालक, दो केयरटेकर और सचिव अलख निरंजन पर दो केस दर्ज किए गए हैं। इस कार्रवाई के बाद ग्राम पंचायत सचिव संघ में गुस्सा है। संघ के जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र पाल ने कहा कि अभिगांव, ब्यौरा, टिकाई खाम और टिकाई पुख्ता गोशालाओं का संचालन पूरी तरह एनजीओ के हवाले था। बजट, देखरेख और प्रबंधन की जिम्मेदारी एनजीओ की थी, फिर सचिवों पर कार्रवाई क्यों की गई।
उन्होंने कहा कि सचिव पर दर्ज केस वापस लिया जाए। ऐसा न होने पर जिले भर के सचिव कार्य बहिष्कार और उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। संवाद