{"_id":"62e93cd7b31a1a5b0f1ae864","slug":"asking-for-money-to-take-admission-student-committed-suicide-after-being-denied-in-budaun","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun: हाईस्कूल में प्रवेश लेने को मांग रहा था पैसे, आधी फीस मिली तो छात्र ने कर ली आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun: हाईस्कूल में प्रवेश लेने को मांग रहा था पैसे, आधी फीस मिली तो छात्र ने कर ली आत्महत्या
Tue, 02 Aug 2022 08:33 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं/बिल्सी
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं/बिल्सी
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 02 Aug 2022 08:33 PM IST
सार
ग्राम नगला जाटान निवासी बृजेश कुमार मीना मंगलवार सुबह अचानक घर से उठकर चला गया। पूर्वाह्न करीब 11 बजे गांव के कुछ लोग खेतों की ओर पहुंचे। तभी उन्होंने ब्रजेश का शव एक पेड़ पर फंदे से लटका देखा।
विज्ञापन
छात्र ने लगाई फांसी
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव नगला जाटान में 18 वर्षीय छात्र बृजेश कुमार मीना ने फंदे से लटककर जान दे दी। परिवार वालों के मुताबिक उसने पिछले वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा नहीं दी थी। अब वह दोबारा प्रवेश लेने को फीस मांग रहा था। परिवार वालों ने बताया कि उन्होंने बस इतना कहा था कि वह आधी फीस अभी जमा कर दे। पूरी फीस बाद में जमा कर देना। इसी बात से नाराज होकर छात्र ने आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन
ग्राम नगला जाटान निवासी बृजेश कुमार मीना (18) पुत्र रनवीर सिंह मंगलवार सुबह अचानक घर से उठकर चला गया। परिवार वालों के मुताबिक पूर्वाह्न करीब 11 बजे गांव के कुछ लोग खेतों की ओर पहुंचे। तभी उन्होंने ब्रजेश का शव एक पेड़ पर फंदे से लटका देखा। इसकी सूचना पर परिवार वाले और गांव के तमाम लोग पहुंच गए। परिवार वालों ने ग्रामीणों की मदद से बृजेश के शव को फंदे से उतार लिया।
विज्ञापन
कुछ देर बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पूछने पर परिवार वालों ने बताया कि छात्र ब्रजेश पिछले साल हाईस्कूल की परीक्षा नहीं दे पाया था। वह दूसरे काम में लगा था। तीन-चार दिन से वह परिवार वालों से हाईस्कूल में दोबारा प्रवेश लेने की बात कह रहा था। वह इसके लिए फीस मांग रहा था।
विज्ञापन
परिवार वालों के अनुसार, उन्होंने कहा था कि अभी उनके पास रुपये नहीं है। वह फिलहाल आधी फीस जमा कर दे। बाद में पूरी फीस जमा करा देंगे। इससे छात्र नाराज हो गया। उसने सोमवार शाम अपना मोबाइल भी तोड़ दिया। फिर रात में खाना खाकर लेट गया। सुबह करीब दस बजे वह घर से उठकर बाहर चला गया। बाद में उन्हें यह दुखद समाचार मिला।
सूचना पर सीओ बिल्सी श्याम नारायन भी मौके पर पहुंच गए थे। पहले परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार किया लेकिन पुलिस के कहने पर उन्होंने हां कर दी। इस पर पुलिस ने दोपहर में उसका पोस्टमार्टम करा दिया।