फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ASHA workers' strike continues; nine of them will go to Lucknow.

Budaun News: आशा कर्मियों की हड़ताल जारी, नौ को जाएंगी लखनऊ

Tue, 03 Feb 2026 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
ASHA workers' strike continues; nine of them will go to Lucknow.
बदायूं। उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन के आह्वान पर 15 दिसंबर से जारी आशा कर्मियों की हड़ताल आज भी जारी रही। आशाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया। लगातार लंबे समय से चल रहे आंदोलन के बावजूद सरकार की ओर से कोई ठोस पहल न होने से आशा कर्मियों में रोष व्याप्त है। वे प्रदर्शन करने नौ फरवरी को लखनऊ जाएंगी।
विज्ञापन


यूनियन की जिलाध्यक्ष जौली वैश्य ने केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सरकार द्वारा कल पेश किए गए बजट में आशा, मिड डे मील और आंगनबाड़ी कर्मियों को कुछ देना तो दूर, उनका नाम तक लेना जरूरी नहीं समझा गया। वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार भी पिछले 49 दिनों से संघर्षरत आशा कर्मियों से बात करने तक को तैयार नहीं है। धरना स्थल पर सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन, जनपद शाखा बदायूं के शीर्ष नेतृत्व ने तीसरी बार पहुंचकर आशा कर्मियों के आंदोलन को समर्थन दिया। धरने में यूनियन की सचिव मुनीषा ने भी विचार रखे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed