फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Asafpur railway gate will remain closed for four days, people of 20 villages will be affected

Budaun News: चार दिन बंद रहेगा आसफपुर रेलवे फाटक, 20 गावों के लोग होंगे प्रभावित

Thu, 01 May 2025 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Asafpur railway gate will remain closed for four days, people of 20 villages will be affected
आसफपुर। बरेली-चंदौसी सेक्शन में आसफपुर रेलवे फाटक के पास सड़क खोदाई व मरम्मत का काम किया जाना है। इस वजह से एक से चार मई तक रेलवे स्टेशन का फाटक बंद रहेगा। वैकल्पिक तौर पर वाहन तीन किमी दूर पूर्वा खेड़ा होकर जाएंगे। इसके बंद होने से 20 गांवों के लोग प्रभावित होंगे। वाहन स्वामियों को पसीना बहाना पड़ेगा। जाम के झाम से लोगों को जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन

लगातार भारी वाहनों की संख्या बढ़ने से आसफपुर स्थित रेलवे क्राॅसिंग जर्जर हालत में है। उसकी मरम्मत बीते एक साल पहले कराई गई थी। अब फिर क्राॅसिंग से गुजरने वाली सड़क पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। मरम्मत कार्य कराने को रेलवे विभाग आज से काम शुरू करेगा। उसकी वजह से सुबह छह शाम छह बजे तक फाटक बंद रहेगा। यह काम चार मई तक लगातार चलेगा। इस मार्ग से गुजरने वाले हल्के तथा भारी वाहनों के आवागमन को यह क्रासिंग बंद कर दिया गया है। रेलवे विभाग के सीनियर सेक्शन इंजीनियर ( रेल पथ ) ने पत्र जारी कर यात्रियों की असुविधा के लिए खेद जताते हुए इन दिनों में तीन किलोमीटर दूर फाटक संख्या 28/ बी से आवागमन करने के दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इस संदर्भ में एक पत्र बिसौली एसडीएम कृष्णा राशि व थानाध्यक्ष फैजगंज बेहटा रामेंद्र सिंह, स्टेशन अधीक्षक आसफपुर तथा ग्राम प्रधान आसफपुर सहित विभाग के अन्य आलाधिकारियों को जारी कर सहयोग देने की अपील की है।
विज्ञापन

--
मुरादाबाद को जोड़ता है रास्ता

बिसौली से सबसे अधिक चलने वाला हाईवे के बाद यह दूसरा मार्ग है। मुरादाबाद जाने वाले अधिकांश लोग टोल बचाने के चक्कर में इधर से ही गुजरते हैं। साथ ही रामपुर, संभल, मुरादाबाद, बरेली आदि जिलों को जोड़ने वाले इस मार्ग पर दिन भर में हजारों की तादात में वाहन गुजरते आ रहे हैं। इसी के साथ ही करीब 20 गांवों के करीब 25 हजार आबादी का आसफपुर से सीधा जुड़ाव है। फाटक बंद होने से हजारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed