फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   As soon as the code of conduct was imposed, the administration took action...banners, posters and flexis were removed.

Budaun News: आचार संहिता लगते ही प्रशासन का डंडा चला... बैनर-पोस्टर-फ्लैक्सी हटवाए

Sun, 17 Mar 2024 12:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
As soon as the code of conduct was imposed, the administration took action...banners, posters and flexis were removed.
लोकसभा चुनावों की आचार संहिता लागू होने पर भामाशाह चौक पर बैनर पोस्टर हटाते पालिका कर्मी। संवाद
बदायूं। लोकसभा चुनाव को लेकर शनिवार को शाम आचार संहिता लग गई और इसके तुरंत बाद ही प्रशासन हरकत में आ गया।
विज्ञापन

डीएम मनोज कुमार के आदेश पर सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार ने शहर में सार्वजनिक स्थानों पर लगे पोस्टर-होर्डिंग और फ्लेक्स हटना शुरू हो गए। इसकी शुरुआत महाराणा प्रताप चौक से की। वहां परशुराम चौक, दिनेश चौक आदि की तरफ अभियान चलाया। इस दौरान रास्तों पर भी राजनीतिक प्रचार सामग्री को उतारने का काम जारी है। अब चुनाव होने तक प्रचार-प्रसार के लिए होर्डिंग आदि पर प्रतिबंध लग गया है।

हाईवे से हटाएं बैनर, होर्डिंग
वजीरगंज। आचार संहिता लागू होते ही हरकत में आए नगर पंचायत कर्मियों ने सड़कों पर सरकारी संपत्ति पर लगे होर्डिंग, बैनरों को उतारने का कार्य शुरू कर दिया। नगर पंचायत कर्मियों ने हाईवे, बिल्सी रोड, आंवला रोड सहित सभी प्रमुख सड़कों के दोनों ओर सरकारी संपत्ति पर लगे होर्डिंग, वैनर, झंडों को उतारने का कार्य शुरु कर दिया। संवाद
विज्ञापन


बाल पेंटिंग की कराई पुताई
सैदपुर। एमएफ हाईवे पर और नगर के मुख्य मार्गो पर लगे चुनाव संबंधी बैनर, होर्डिंग को हटाने का नगर पंचायत कर्मचारियों ने शुरू कर दिया है। सरकारी योजनाओं के विज्ञापनों को पन्नी के सहारे छुपाया जा रहा है। बाल पेंटिंग की पुताई करवाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीतिक दलों के हटाएं पोस्टर
दहगवां। चुनाव आयोग ने जैसे ही चुनावी तारीखों का एलान किया। नगर पंचायत के कर्मचारियों ने जगह जगह लगे भाजपा, कांग्रेस, सपा व बसपा सहित अन्य दलों से जुड़े लोगों के बैनर पोस्टर तुरंत हटाना शुरू कर दिया।

फैजगंज बेहटा। कस्बे में लगे राजनीति के लगे होर्डिंग नगर पंचायत कर्मियों द्वारा, पुलिस द्वारा सभी जगह से हटा दिये गये है नगर में आचार संहिता का कड़ाई से पालन किया जा रहा है।



आचार संहिता का सख्ती से पालन होगा। कोई भी कर्मचारी अधिकारी ऐसा काम न करे जिससे आचार संहिता पर आंच आए। मतदान के प्रति जागरूकता सबकी जिम्मेदारी है। - मनोज कुमार, डीएम

लोकसभा चुनावों की आचार संहिता लागू होने पर भामाशाह चौक पर बैनर पोस्टर हटाते पालिका कर्मी। संवाद

लोकसभा चुनावों की आचार संहिता लागू होने पर भामाशाह चौक पर बैनर पोस्टर हटाते पालिका कर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed