फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ARTO seized two Daggamar buses, challan of six vehicles

Budaun News: एआरटीओ ने दो डग्गामार बसें सीज कीं, छह वाहनों का चालान

Fri, 17 Nov 2023 11:11 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
ARTO seized two Daggamar buses, challan of six vehicles
स्कूल के बच्चों से भरे ई-रिक्शा की चैकिंग करते एआरटीओ अंबरीष कुमार।स्रोत-एआटीओ
बदायूं। एआरटीओ प्रवर्तन अंबरीष कुमार ने शुक्रवार को स्कूल वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान स्कूली बच्चे ले जाते तीन ई-रिक्शा और एक ऑटो पकड़ा गया। उनका चालान कर दिया गया है। इसके अलावा दो डग्गामार बसें भी पकड़ी गईं। उन्हें सीज कर दिया गया और सिविल लाइंस पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रवर्तन शुक्रवार दोपहर शहर में वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उनके सामने से स्कूली बच्चों को ले जाते ई-रिक्शा गुजरे। उन्होंने यह देखकर ई-रिक्शा रुकवा लिए। ई-रिक्शा में जो बच्चे सवार थे। उन्होंने उनके परिवार वालों से बात की और स्कूल वाहन से ही बच्चों को स्कूल भेजने को कहा।
विज्ञापन

इस दौरान एक-एक करके तीन ई-रिक्शा और एक ऑटो पकड़ा गया। चारों वाहनों का चालान कर दिया गया। इसके बाद वह वाहन चेकिंग करते हुए बाईपास पर पहुंचे। जहां परिवहन निगम की बसों के रंग में एक बस जाती दिखी। एआरटीओ ने उसे सीज कर दिया। वहीं पर एक और डग्गामार बस पकड़ी गई। उसको भी सीज कर दिया गया है। दो वाहनों पर रिफ्लेक्टर नहीं लगे थे। उनका चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed