फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ARTO office reached to surrender 200 buses, traffic system disrupted

Budaun News: 200 बसों को सरेंडर करने पहुंचे एआरटीओ कार्यालय, यातायात व्यवस्था धड़ाम

Thu, 17 Oct 2024 05:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 17 Oct 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
ARTO office reached to surrender 200 buses, traffic system disrupted
एआरटीओ कार्यालय के बाहर खड़ी प्राइवेट बसें। संवाद
बदायूं। प्राइवेट बस ऑपरेटर्स यूनियन के पदाधिकारी बुधवार को 200 बसों को सरेंडर करने सहायक संभागीय कार्यालय पहुंच गए। इस बीच उन सभी ने रोड के किनारे अपनी बसें लगाईं और एआरटीओ कार्यालय गेट पर धरना दे दिया। इस बीच जमकर नारेबाजी हुई। सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल को तैनात किया गया। इससे पूरी यातायात व्यवस्था धड़ाम हो गई। कई यात्री बसों के लिए भटकते नजर आए। वहीं, अधिकारियों ने सभी समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन देकर दोपहर दो बजे धरना समाप्त कराया।
विज्ञापन



धरने की सूचना पर सीओ यातायात संजीव कुमार, एआरटीओ प्रशासन रामबचन गुप्ता, एआरटीओ प्रवर्तन अम्ब्रीश कुमार मौके पर पहुंचे गए। बस ऑपरेटर्स यूनियन पदाधिकारियों, बस मालिकों व स्टाफ से वार्ता कर उनकी समस्याओं का निस्तारण करने का आश्वासन दिया। करीब दो बजे तक धरना चला।
विज्ञापन


यूनियन अध्यक्ष ओमकार सिंह ने बताया कि पहले भी कई बार आश्वासन मिला, लेकिन समाधान नहीं हाे सका। इसी से क्षुब्ध होकर बसों को सरेंडर करने का मन बनाया गया। अब फिर से अधिकारियों ने समस्याओं का निस्तारण करने का आश्वासन दिया है, जिसपर धरना समाप्त कर दिया है। अगर इन समस्याओं का निस्तारण नहीं होता है तो हम इससे बड़े उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओमकार सिंह ने कहा आज हमारी बसों में इतनी कमाई नहीं है कि हम बसों के स्टाफ को तनख्वाह दे सकें। डग्गामार वाहनों की वजह से ये खर्चे भी हम घर से दे रहे हैं। सीओ संजीव कुमार ने यातायात निरीक्षक को निर्देश दिए कि बस स्टैंड से पुलिस लाइन तक कोई भी टेंपो चालक सवारियां नहीं भरेगा।
एआरटीओ प्रशासन रामबचन गुप्ता ने बस संचालकों की समस्याओं का निस्तारण करने का आश्वासन दिया है। कहा कि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा। इस मौके पर उपाध्यक्ष अनिल रस्तोगी, महासचिव मुज्तहिद खान, राजीव जैन, भरत गुप्ता, पप्पू फारूकी, मिंटू, अच्छे मियां, विनोद, प्रदीप, रामू आदि मौजूद रहे। संवाद
प्राइवेट बस स्टैंड पर भटकते रहे यात्री
-प्राइवेट बसों का संचालन करीब तीन घंटे तक बाधित रहा। इस दौरान ककराला, उसावां, अलापुर तथा बिल्सी जाने के लिए यात्री भटकते रहे। तीन घंटे तक सवारियों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा। दो बजे के बाद बसों का संचालन शुरू हुआ तो यात्रियों ने राहत की सांस ली।


यूनियन के पदाधिकारियों ने जो समस्याएं बताई हैं, उन समस्याओं के निस्तारण के लिए हम कार्य कर रहे हैं। इनमें कुछ बिंदुओं जैसे भामाशाह चौराहे से लावेला चौराहे तक, हाथी पार्क पर, वाटर वर्क्स रोड पर तत्काल रूप से अवैध टेंपो हटवाकर समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।-
अम्ब्रीश कुमार,एआरटीओ प्रवर्तन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed