{"_id":"660da1ae5cee58f14e050fc8","slug":"arto-imposed-a-fine-of-rs-259-lakh-on-the-four-vehicles-caught-badaun-news-c-123-1-sbly1004-116377-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: एआरटीओ ने पकड़े गए चारो वाहनों पर लगाया 2.59 लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: एआरटीओ ने पकड़े गए चारो वाहनों पर लगाया 2.59 लाख का जुर्माना
विज्ञापन
म्याऊं में डंपर की चेकिंग करते एआटीओ अंबरीश कुमार।स्रोत-एआरटीओ
बदायूं। एआरटीओ प्रवर्तन अंबरीश कुमार ने बुधवार को म्याऊ-अलापुर रोड पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने तीन ओवरलोड डंपर और एक रोडवेज जैसी बस पकड़ी। चारो वाहनों को सीज कर दिया गया। साथ ही 2.59 लाख का जुर्माना भी डाला है।
बुधवार दोपहर एआरटीओ प्रवर्तन अंबरीश कुमार वाहनों की चेकिंग करते हुए ककराला की ओर जा रहे थे। तभी रास्ते में एक रोडवेज जैसी बस आती दिखाई दी। उन्हाेंने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाकर बस को भी रुकवा लिया। छानबीन के दौरान पता चला कि बस बुलंदशहर की है। उसे रोडवेज बस बनाकर बदायूं-दिल्ली रूट पर चलाया जा रहा था। एआरटीओ ने उसको सीज करते हुए उस पर 34 हजार रुपये का जुर्माना डाला है। एआरटीओ ने बताया कि बस मालिक के खिलाफ कार्रवाई कराने के लिए एआरटीओ बुलंदशहर को पत्र लिखा गया है।