{"_id":"634c5f7b1904ab5fce3014af","slug":"artists-captivated-in-valmiki-shobhayatra-badaun-news-bly501051171","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से निकाली वाल्मीकि शोभायात्रा, कलाकारों ने मनमोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से निकाली वाल्मीकि शोभायात्रा, कलाकारों ने मनमोहा
विज्ञापन
वाल्मीकि शोभायात्रा में रथ पर सवार देवी-देवताओं के स्वरूप। संवाद
- फोटो : BADAUN
उझानी (बदायूं)। वाल्मीकि समाज की ओर से रविवार शाम भगवान वाल्मीकि की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। सैकड़ों की संख्या में जुटे समाज के लोगों ने पहले मंदिर में पूजन कराया। शाम पांच बजे शुरू शोभायात्रा मार्केट में पहुंची तो कलाकारों ने अपने प्रदर्शन से मनमोह लिया। लोगों ने महर्षि वाल्मीकि समेत देवी-देवताओं की झांकियों का पूजन भी किया।
आयोजन समिति के अध्यक्ष गौरव बाबू ‘कल्यान’ की देखरेख में शोभायात्रा बहादुरगंज मोहल्ला स्थित भगवान वाल्मीकि के मंदिर से शुरू होकर सबसे पहले बिल्सी रोड बाजार में पहुंची। मुख्य अतिथि केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने झांकियों का पूजन किया। उन्होंने भगवान वाल्मीकि के बताए रास्ते पर चलने का संदेश भी दिया। घंटाघर चौराहा, मुख्य बाजार, स्टेशन रोड और लिंक रोड पर झांकियों का स्वागत किया गया। शोभायात्रा में शामिल काली अखाड़े के कलाकारों ने करतब दिखाए। लोगों ने काली बने कलाकार से गोला पूजन भी कराया।
देवी-देवताओं की झांकियों में राम, सीता और लक्ष्मण और भगवान वाल्मीकि अलग-अलग रथ पर विराजे। स्कूली बच्चे भी देवी-देवताओं के स्वरूप बनकर नजर आए। बैंडबाजों की धुन पर युवकों की टोलियों ने धमाल मचाया। देर रात समापन पर प्रसाद भी वितरित किया गया। शोभायात्रा में पूर्व पालिका सदस्य हरपाल सिंह, राकेश कुमार, मोहित प्रभाकर, सुमन वाल्मीकि, धर्मेंद्र कुमार, विकेश कुमार आदि का व्यवस्थाओं में सहयोग रहा।

शोभायात्रा में शामिल भगवान वाल्मीकि की झांकी। संवाद- फोटो : BADAUN
विज्ञापन