फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   'Arrived' noise and un- loading wildly Fallen shutter stores

‘आ गया’ का शोर और धड़ाधड़ गिर गए दुकानों के शटर

Wed, 10 Feb 2016 06:53 PM IST
उझानी (बदायूं)।
उझानी (बदायूं)। Updated Wed, 10 Feb 2016 06:53 PM IST
विज्ञापन
'Arrived' noise and un- loading wildly Fallen shutter stores
पिछले बुधवार को साप्ताहिक बंदी के दिन बाजार में श्रम प्रवर्तन अधिकारी की दस्तक का असर एक बार फिर से नजर आया। हालांकि श्रम विभाग की टीम यहां नहीं पहुंची, लेकिन पूर्वाह्न में ‘आ गया’ का ऐसा शोर मचा कि दुकानों के शटर धड़ाघड़ गिरने लगे। शोर एक नहीं, बल्कि तीन बार मचा। बाजार में घंटों तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

साप्ताहिक बंदी के दिन खुले बाजार में पूर्वाह्न तक सबकुछ सामान्य रहा। अचानक 11 बजे के बाद बदायूं रोड बाजार की ओर से श्रम प्रवर्तन टीम के सदस्यों के पहुंचने की अफवाह ऐसी फैली कि घंटाघर चौराहे से लेकर बिल्सी और कछला रोड बाजार में अधिकतर दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर लिए। कुछेक दुकानदार तो शटर गिराकर अंदर ही दुबक गए। दुकानदार बदायूं रोड बाजार की ओर पहुंचे भी लेकिन किसी को भी श्रम विभाग की टीम के सदस्य नजर नहीं आए।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले बुधवार को श्रम प्रवर्तन अधिकारी आरपी यादव ने नगर पालिका परिषद कार्यालय में गोष्ठी से पहले बाजार में दस्तक दे दी थी। उस वक्त खुली मिली दुकानों में दो-तीन के स्वामियों से श्रम प्रवर्तन अधिकारी की नोकझोंक भी हो गई थी। जाते वक्त उन्होंने अधिकतर दुकानदारों समेत व्यापारी नेताओं को हिदायत भी दी थी कि अगली बार बाजार खुला मिला तो कार्रवाई कर दी जाएगी। हिदायत के बाद भी इस बार बाजार में श्रम निरीक्षक भी नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारह दुकानदारों के काटे थे चालान
उझानी। दो दिन पहले नगर निवासी 12 दुकानदारों के पास श्रम विभाग की ओर से चालान काटे जाने का नोटिस मिला है। चालान की चपेट में आए दुकानदारों में बॉबी, रामऔतार, धीरेंद्र और रमन का नाम भी शामिल है। सूत्रों की मानें तो श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने उस वक्त सर्वाधिक गौर घंटाघर बाजार पर किया। चालान तो कई और दुकानदारों के काटे गए लेकिन उनके पास अभी तक नोटिस नहीं पहुंचा है। इधर, कुछ दुकानदारों का कहना है कि श्रम विभाग को साप्ताहिक बंदी का पूरी तरह पालन कराना है, तो प्रत्येक बुधवार को निरीक्षण करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed