फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   arresting in Hawala racket

औरेया पुलिस का संग्रामपुर में छापा, हवाला के तीन धंधेबाजों के घर कुर्की

Fri, 28 Feb 2020 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
arresting in Hawala racket
बदायूं/दबतोरी। बिसौली कोतवाली क्षेत्र में हवाला के धंधेबाजों से बदनाम संग्रामपुर में बुधवार रात औरेया जिले की पुलिस ने छापा मारा लेकिन कोई धंधेबाज गिरफ्तार नहीं हो सका। पुलिस ने तीन धंधेबाजों के घर का सामान जब्त कर लिया है। इससे गांव में गुरुवार सुबह तक अफरातफरी का माहौल रहा। वहीं कई धंधेबाज रात में ही घर छोड़कर भाग गए। बाद में औरेया पुलिस भी लौट गई।
विज्ञापन

औरैया जिले के थाना फफूंद में संग्रामपुर निवासी शादाब नवी पुत्र सरदार नवी, गुलफाम नवी पुत्र सरदार नवी और अयाज पुत्र आसिफ उर्फ आशिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज है। आरोप है कि तीनों ने वर्ष 2018 में एक बैंक में फर्जी दस्तावेजों के सहारे खाता खुलवाकर हवाला का धंधा करते हुए लाखों रुपये का लेनदेन किया था। जब पुलिस को इसकी सूचना मिली तो जांच शुरू की गई। जिसके आधार इनके खिलाफ धारा 467, 468, 471, 420 के तहत एफआईआर दर्ज की गई। तब से तीनों आरोपी फरार चल रहे हैं। बुधवार रात औरेया पुलिस बिसौली कोतवाली पहुंची। फिर स्थानीय पुलिस के साथ औरेया जिले के फफूंद थाने से आए एसआई देशराज सिंह ने संग्रामपुर में छापा मारा लेकिन कोई आरोपी घर पर मौजूद नहीं मिला। पुलिस टीम ने कोर्ट के आदेश पर तीनों आरोपियों के घर में रखा सारा सामान जब्त कर लिया। फिर कागजी कार्रवाई करते हुए उनके सामान को मोहल्ले वालों की सुपुर्दगी में दे दिया। ये कार्रवाई देर रात तक चलती रही। तब तक हवाला के धंधेबाजों में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान दबतोरी चौकी इंचार्ज कामेश कुमार सिंह भी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीआईजी ने मांगी है आठ धंधेबाजों की संपत्ति रिपोर्ट
करीब दो सप्ताह पूर्व गाजियाबाद शाखा के सीबीआई के डीआईजी ने दबतोरा गांव के आठ धंधेबाजों की संपत्ति और धंधे की जांच रिपोर्ट मांगी है। इस मामले की जानकारी देने से स्थानीय पुलिस कतरा रही है। वहीं जिनके नाम प्रकाश में आए हैं। वह भूमिगत बताए जा रहे हैं। उनकी तलाश में पुलिस टीम गांव गई थी लेकिन उसे बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों आरोपी पहले भी जा चुके हैं जेल
तत्कालीन एसएसपी अशोक कुमार के समय बिसौली में तैनात रहे एसआई अश्वनी कुमार ने आसफपुर संग्रामपुर रोड पर एक नाईजीरियन युवक के साथ आरोपी गुलफाम नवी को हवाला के धंधे में गिरफ्तार किया था। पुलिस से बचने के लिए उसने खुद को मीडिया में होने की बात भी कही थी। उसके अलावा शादाब को तेलंगाना के क्राइम इंस्पेक्टर ए महेश राजा ने चंदौसी से गिरफ्तार किया था। जबकि मुम्बई पुलिस को अयाज की तलाश है। इनके खिलाफ आगरा, कलकत्ता, हरियाणा, कर्नाटक में भी मुकदमें दर्ज हैं।
दिलचस्पी नहीं लेती स्थानीय पुलिस
लंबे समय से बिसौली क्षेत्र में आधा दर्जन गांव के लोग हवाला का धंधा कर रहे हैं। सीबीआई लेकर एटीएस, अलग-अलग राज्यों की पुलिस तक को इनकी तलाश है। ये धंधेबाज कुछ ही समय में लाखों करोड़ों के आदमी हो गए हैं। इसके बावजूद स्थानीय पुलिस कोई दिलचस्पी नहीं ले रही है। गुरुवार को भी बिसौली इंस्पेक्टर पंकज लवानिया ने इसकी जानकारी होने से ही इंकार कर दिया।

संग्रामपुर में तीन आरोपियों के घरों में मेरी मौजूदगी में औरैया थाना फफूंद पुलिस के द्वारा फरार रहने पर कुर्की की कार्रवाई की गई है। अदालत में हाजिर नहीं होने पर जल्द आरोपियों की धरपकड़ के लिए औरैया पुलिस द्वारा इनाम घोषित किये जाने की भी संभावना है। सूचना मिलते ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
- कामेश कुमार सिहं, चौकी इंचार्ज , दबतोरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed