फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Arrangements for route diversions, parking, and barricading will be put in place afresh.

Budaun News: रूट डायवर्जन, पार्किंग व बैरिकेडिंग के नए सिरे से किए जाएंगे इंतजाम

Tue, 11 Aug 2026 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Arrangements for route diversions, parking, and barricading will be put in place afresh.
कछला पुल पर यातायात व्यवस्था देखते डीएम। सूचना
बदायूं। सावन माह के दूसरे सोमवार की पूर्व संध्या पर छह लाख से अधिक कांवड़ियों के पहुंचने का दावा पुलिस-प्रशासन ने किया है। पुलिस-प्रशासन का मानना है कि तीसरे सोमवार को इससे अधिक कांवड़ियों की भीड़ उमड़ सकती है। इसके मद्देनजर डीएम अवनीश राय और एसएसपी अंकिता शर्मा ने सोमवार को गंगा घाट क्षेत्र का दौरा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि अब नए सिरे से रूट डायवर्जन, पार्किंग और बैरिकेडिंग के इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए पुल के दोनों ओर 500-500 मीटर की दूरी पर दोपहिया वाहनों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित करें। श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए गोविंद वल्लभ पंत कॉलेज में पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि आने और जाने के लिए अलग-अलग रूट निर्धारित करें और इसकी जानकारी श्रद्धालुओं को पहले से दें ताकि जाम की स्थिति न बने।
विज्ञापन

डीएम ने एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह, एसपी ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया और सीओ उझानी सुनील कुमार सिंह को मजिस्ट्रेटों के साथ सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने घाट पर सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश और बैरिकेडिंग व्यवस्था का भी गहन निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से भीड़ बढ़ने पर वैकल्पिक यातायात योजना लागू रखने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने किया कछला गोशाला का निरीक्षण



बदायूं। गोशाला में 226 गोवंश मिले, जिनमें से 30 छोटे गोवंश को छोड़कर सभी की ईयर टैगिंग हो चुकी है। डीएम ने परिसर में इंटरलॉकिंग और सोलर पैनल लगवाने के निर्देश दिए। साथ ही हरे चारे, स्वच्छ पेयजल, साफ-सफाई, छाया और स्वास्थ्य जांच की नियमित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन अरुण कुमार, एसडीएम सदर आदि मौजूद रहे। संवाद

कछला पुल पर यातायात व्यवस्था देखते डीएम। सूचना

कछला पुल पर यातायात व्यवस्था देखते डीएम। सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed