फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Arpit became the best rover and Priyanka became the best ranger

Budaun News: बेस्ट रोवर अर्पित तो प्रियंका बनीं बेस्ट रेंजर

Wed, 26 Mar 2025 11:38 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Arpit became the best rover and Priyanka became the best ranger
राजकीय महाविद्यालय में रोवर्स रेंजर्स शिविर में टोली के साथ मौजूद छात्राएं। संवाद - फोटो : reasi news
बदायूं। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में चल रहे तीन दिवसीय रोवर्स रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का बुधवार को समापन हो गया। पूर्व रोवर-रेंजर की प्रत्येक टोलियों ने टेंट, टावर, गेट, झांकी आदि का प्रदर्शन कर बिना बर्तन के भोजन बनाकर सबको परोसा। साथ ही प्रत्येक टोली की ओर से मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में बेस्ट रोवर के रूप में अर्पित व बेस्ट रेंजर प्रियंका को चुना गया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि भारतीय स्काउट गाइड संस्था के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश सक्सेना ने कहा कि विषम परिस्थितियों में भी सहज भाव से जीवन यापन करते हुए देश और समाज की सेवा करना सभी रोवर्स रेंजर्स का कर्तव्य है। मनुष्य की सेवा ही ईश्वर सेवा है। सभी टोलियों के टेंट का निरीक्षण करने के बाद मुख्य अतिथि ने विजेता टोलियों की घोषणा की।
विज्ञापन

रोवर्स में प्रथम स्थान भगत सिंह टोली को प्राप्त हुआ। दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से महाराणा प्रताप व सुभाष चंद्र बोस टोली रही। तीसरे स्थान पर श्री राम व चीता टोली रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, रेंजर्स में कमल व रानी लक्ष्मीबाई टोली को संयुक्त रूप से प्रथम विजेता बनने का गौरव हासिल हुआ। दूसरे स्थान पर मदर टेरेसा, सूर्या व सावित्रीबाई फुले टोली रही। तीसरा स्थान सुनीता विलियम्स टोली, कल्पना चावला टोली एवं सरोजिनी नायडू टोली को मिला। बेस्ट रोवर में अर्पित कुमार और बेस्ट रेंजर प्रियंका पाल काे चुना और सम्मानित किया गया।
रोवर लीडर डॉ. नीरज कुमार व डॉ. गौरव कुमार सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार बत्रा ने मुख्य अतिथि महेश चंद्र सक्सेना व प्रशिक्षक असरार अहमद को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। निर्णायक की भूमिका का निर्वहन डॉ. सतीश सिंह यादव, डॉ. बबिता यादव, डॉ. सारिका शर्मा, डॉ. प्रेमचंद्र चौधरी व डॉ. प्रियंका सिंह ने किया।

रेंजर लीडर शशी प्रभा एवं डॉ. सरिता यादव ने आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर डॉ. श्रद्धा गुप्ता, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. पवन कुमार, डॉ. हुकूम सिंह, डॉ. संजीव राठौर, डॉ. सचिन कुमार, डॉ. राकेश कुमार जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed