Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Arogya fair sick... patients got disappointment instead of investigation report

Budaun News: आरोग्य मेले बीमार... मरीजों को जांच रिपोर्ट की जगह मिली निराशा

Mon, 10 Jun 2024 04:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 10 Jun 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
Arogya fair sick... patients got disappointment instead of investigation report
नौली हरनाथपुर न्यू पीएससी पर दवा लेते मरीज। संवाद
बदायूं। मरीजों की खून की जांच के लिए जरूरी सुविधाएं न होने से आरोग्य मेले बीमार नजर आए। रविवार को लगे आरोग्य मेले में सीबीसी और ब्लड शुगर की जांच के लिए आए मरीज लौटा दिए गए। सामान्य तौर पर मरीजों को नीली, पीली गोलियों देकर संतुष्ट करने का प्रयास किया गया। नौली हरनाथपुर में तो कोई डाॅक्टर ही नहीं पहुंचा। फार्मासिस्ट ने ही मरीजों को परामर्श दिया।
विज्ञापन


फार्मासिस्ट भी देरी से पहुंचे
सैदपुर सीएचसी की न्यू पीएचसी नौली हरनाथपुर में डॉक्टर की तैनाती नहीं है। यहां 10:30 बजे फार्मासिस्ट अशोक कुमार, प्रयोगशाला सहायक मुदस्सिर देरी से पहुंचे। शुगर की जांच के इंतजाम नहीं थे। केवल मलेरिया की जांच किट से की जा रही थी। यहां 21 मरीजों ने दवा ली। मरीज धर्म सिंह को शुगर की जांच करानी थी, लेकिन सुविधा न होने पर उन्हें वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन


खून की जांच न होने से निराश हुए मरीज
नवीन स्वास्थ्य केंद्र उघैती पर डॉक्टर व फार्मासिस्ट तो आए लेकिन दवा देने के अलावा अन्य कोई सुविधा नहीं थी। मरीज नजराना ने बताया बुखार आ रहा है, जांच के लिए आए तो डॉक्टर ने सोमवार को आने को कहा है। खून की जांच के इंतजाम नहीं थे। मेले में जांच की सुविधा होनी चाहिए ताकि मरीज निराश न लौटें।
विज्ञापन
विज्ञापन


खून की जांच करानी है तो सीएचसी जाएं
नवीन स्वास्थ्य केंद्र बगरैन में पहुंचे मरीज हाकिम सिंह ने बताया कि उनको कई दिनों से बुखार आ रहा है। वह खून की जांच कराकर बुखार के बारे में जानकारी चाहते थे। यहां तो साफ तौर पर कह दिया कि जांच करानी है तो सीएचसी पर जाना होगा यहां जांच की व्यवस्था नहीं है।

सीबीसी करानी है तो जिला अस्पताल जाएं, मेले में नहीं होती जांच
नवीन स्वास्थ्य केंद्र कछला में डॉक्टर समेत फार्मासिस्ट मिले। मरीज शशि ने संपूर्ण रक्त गणना टेस्ट (सीबीसी) कराने को कहा, इसपर डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल में जाकर जांच कराने के लिए कहा। बोले कि यहां जांच नहीं होती है। बुखार आदि की दवाएं बांटी जाती हैं। मरीजों का कहना है कि जांच हो तो आरोग्य मेला की सार्थकता साबित हो सकेगी।

शुगर की जांच के लिए स्ट्रिप नहीं, मरीज हुए परेशान
दबतोरी नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगे आरोग्य मेले में दोपहर 1:00 बजे तक 62 रोगी देखे गए। प्रेमपाल सिंह ने बताया कि शुगर की जांच कराने आए लेकिन जांच नहीं हो सकी। लैब टेक्नीशियन राहुल कुमार ने पूछने पर बताया कि स्ट्रिप न होने की वजह से शुगर जांच नहीं हो पा रही है। शेष जांचें हो रही हैं।


43 पीएचसी पर आरोग्य मेला,2529 ही मरीज पहुंचे
जिले में 43 न्यू पीएचसी है। यहां हर रविवार को आरोग्य मेला शासन के निर्देश पर लगता आ रहा है। व्यवस्थाएं चौपट होने की वजह से लगातार मरीजों की संख्या में कमी होती जा रही है। केवल दवा के अलावा यहां कोई सुविधा नहीं है। फार्मासिस्ट के सहारे यह आरोग्य मेले दम तोड़ रहे हैं। यही कारण है कि 43 जगह पर लगे मेले में मात्र 2529 ही मरीज पहुंच सके, जबकि जिला अस्पताल की ओपीडी 1500 से 2000 तक पहुंच जाते हैं।



कुछ न्यू पीएचसी पर खून की जांच नहीं हुई। जबकि जांच होना जरूरी है। इस बारे में सोमवार को जानकारी लेंगे। फार्मासिस्ट ने मरीज देखे, इसकी वजह डाक्टरों की संख्या कम होना है। - डॉ अब्दुल सलाम,मुख्य चिकित्साधिकारी

नौली हरनाथपुर न्यू पीएससी पर दवा लेते मरीज। संवाद

नौली हरनाथपुर न्यू पीएससी पर दवा लेते मरीज। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed