फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Argument over stopping bus to collect parking fee at Kachla Ghat

Budaun News: कछला घाट पर पार्किंग शुल्क वसूलने के लिए बस रोकने पर नोकझोंक

Sun, 11 Feb 2024 02:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Argument over stopping bus to collect parking fee at Kachla Ghat
कछला में श्रद्धालुओं का वाहन रोके जाने पर घाट पर जुटे बरामयखेड़ा के लोग। संवाद
श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के कलश विसर्जन के लिए पहुंचे थे श्रद्धालु
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उझानी। कछला गंगाघाट किनारे वार्ड नंबर- तीन में पार्किंग शुल्क ठेके से जुड़े निजी कर्मचारियों ने बरायमखेड़ा निवासी श्रद्धालुओं की दो बसों को रोक लिया। प्रति बस दो सौ रुपये मांगे जाने पर भड़के श्रद्धालुओं और कर्मचारियों के बीच नोकझोंक हो गई। इसके बाद दोनों बसों की रसीद नहीं काटी गई।
कोतवाली क्षेत्र के गांव बरामयखेड़ा में पिछले दिनों श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ हुआ था। महायज्ञ के कलश विसर्जन के लिए शनिवार पूर्वाह्न करीब डेढ़ सौ महिला-पुरुष और बच्चे दो बसों और निजी वाहनों से गंगाघाट पर पहुंचे। आरोप है कि कासगंज जिले के छोर वाले घाट पर पहुंचने से पहले ही दोनों बसों को कुष्ठ आश्रम के पास रोक लिया गया।
विज्ञापन

धर्मेंद्र चौहान और सुरेशचंद्र ने बताया कि पार्किंग शुल्क दो सौ रुपया प्रति वाहन देने को कहा गया। रसीद कटवाने से मना करने पर कर्मचारी भिड़ गए। बाद में श्रद्धालुओं की भीड़ देख रसीद नहीं काटी गई। कलश विसर्जन यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने धार्मिक स्थल पर पार्किंग वसूली पर सवाल उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना है कि जिले में कही भी पार्किंग शुल्क नहीं वसूला जा रहा है तो फिर यहां यह व्यवस्था क्यों की गई है। श्रद्धालु सुरेंद्र पाल, ब्रजकिशोर, सत्येंद्र चौहान और मुनेश पाल ने पार्किंग शुल्क वसूली के निर्णय को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed