फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   aprajita

शिक्षित नारी ही कर सकती है परिवार, समाज और देश का भला

Mon, 05 Sep 2022 12:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
aprajita
रामशरण वैद्य इंटर कॉलेज में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में बोलते हुए पूर्व प्रधानाचार्य। संवाद - फोटो : BADAUN
बिसौली। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य शिवेंद्र कुमार उपाध्याय ने कहा कि शिक्षित नारी ही परिवार, समाज व देश का भला कर सकती है साथ ही दूसरी महिलाओं का सुरक्षा कवच भी बन सकती है।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन के ‘अपराजिता-10 मिलियन स्माइल्स अभियान’ के तहत शनिवार को मई बसई स्थित रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि त्रिवेणी सहाय इंटर कॉलेज आसफपुर के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य शिवेंद्र कुमार उपाध्याय ने छात्राओं को शिक्षा का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि यदि महिला शिक्षित होगी तो जागरूक भी होगी और यही जागरूकता उसकी सफलता की प्रथम सीढ़ी होती है। इसलिए छात्राओं को अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए, साथ ही अपने भविष्य को लेकर भी सचेत रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है जब-जब समाज पर आए संकट के खिलाफ नारी शक्ति उठ खड़ी हुई, तब-तब विरोधियों को धूल चाटने पर मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

उन्होंने छात्राओं को मन लगाकर शिक्षा ग्रहण करने के अलावा समाज में नारी शक्ति को जागरूक करने का मूलमंत्र प्रदान किया।
प्रधानाचार्य राकेश शर्मा ने कहा कि शिक्षा ही एकमात्र ऐसा साधन है जिसके उपयोग से नारी शक्ति के रूप में खड़ी हो सकती है। कार्यक्रम के दौरान कई छात्राओं ने भी शिक्षा के साथ साथ नारी सुरक्षा को लेकर अपने विचार रखे। इस अवसर पर अनुपम शर्मा, रामाधार शर्मा, आनंद सिंह, अमित शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed