{"_id":"62e431424cf3a25cdb024d65","slug":"aprajita-badaun-news-bly4929165171","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वस्थ रहने के लिए व्यक्तिगत और सार्वजनिक स्वच्छता का रखें ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वस्थ रहने के लिए व्यक्तिगत और सार्वजनिक स्वच्छता का रखें ध्यान
विज्ञापन
रुदायन में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में छात्राओं को संबोधित करते एमओआईसी डॉ. नवनीत कुमार। संवा
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुदायन। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नवनीत कुमार ने कहा कि व्यक्ति के जीवन में व्यक्तिगत और सार्वजनिक स्वच्छता दोनों का ही अपना अलग महत्व है। स्वस्थ रहने के लिए दोनों ही आवश्यक हैं। महिलाओं की बात करें तो इस मामले में उनकी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है क्योंकि वे पूरे परिवार का आधार होती हैं।
अमर उजाला फाउंडेशन के ‘अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान’ के तहत शुक्रवार को कस्बा स्थित नेहरू इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नवनीत कुमार ने छात्राओं को स्वच्छता और स्वास्थ्य के संबंध में समझाया। उन्होंने कहा कि महिलाओं पर स्वयं के साथ परिवार के स्वास्थ्य की भी जिम्मेदारी होती है। व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखकर वे अपने स्वास्थ्य की देखभाल कर सकती हैं जबकि सार्वजानिक स्वच्छता से परिवार को भी विभिन्न संचारी रोगों से सुरक्षित रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि सभी छात्राओं को एक दिन गृहस्थ जीवन की जिम्मेदारी भी संभालनी है, ऐसे में उन्हें इस बात का खास ख्याल रखना होगा तभी वे अपने परिवार का ख्याल रख पाएंगे।
कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर सोनिका वर्मा ने भी छात्राओं को स्वास्थ्य से जुड़े कई टिप्स दिए, साथ ही उनकी कई जिज्ञासाओं का भी समाधान किया। छात्राओं को शासन की कई योजनाओं के बारे में भी बताया गया। महिला कांस्टेबल नीरज राजपूत व ललिता ने महिला सुरक्षा की जानकारी दी।
विज्ञापन
-
फोटो- 11
छात्राओं ने हथेसियों पर रचाई सुंदर मेहंदी
छात्राओं ने अपने हथेलियों पर सुंदर मेहंदी रचाई। एक से बढ़कर एक डिजाइन सजाने की छात्राओं में प्रतिस्पर्धा रही। प्रधानाचार्य आलोक कुमार पाठक ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि छात्राएं सजग रहें और अपनी सुरक्षा करें। पढ़ाई के साथ साथ रचनात्मक कार्यों में भी पूरी सहभागिता निभाएं। कार्यक्रम में हरिशंकर त्रिपाठी, ब्रजकिशोर, आदेश शर्मा, अमित शर्मा, महेंद्र पाल, सुरेंद्र शर्मा, अंजनि शर्मा, मंजू जौहरी आदि उपस्थित रहे। संचालन शिक्षक शराफत समीर ने किया।