फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   aprajita

40 महिलाओं को उच्च रक्तचाप और 14 को शुगर की शिकायत

Tue, 14 Jun 2022 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
aprajita
अपराजिता कार्यक्रम के दौरान महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण करतीं चिकित्सक। संवाद - फोटो : BADAUN
बिसौली। घर के कामों में व्यस्त रहने वाली महिलाएं अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पातीं। ऐसे में वे उच्च रक्तचाप और शुगर का शिकार भी हो जाती हैं। यहां हुए एक शिविर में 120 महिलाओं के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया तो 40 महिलाओं को उच्च रक्तचाप और 14 को शुगर की शिकायत मिली। चिकित्सकों ने इन महिलाओं को परामर्श देने के साथ दवाएं भी दीं।
विज्ञापन

अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल के तहत सोमवार को क्षेत्र के ग्राम जरारा में महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं बांटीं गईं। सीएचसी की चिकित्साधिकारी डॉ. शिवानी गुप्ता ने कहा कि स्वस्थ महिला ही परिवार की अच्छी तरह देखभाल कर सकती है। इसलिए उनका स्वस्थ रहना बेहद आवश्यक है।
विज्ञापन

सीएचसी के दंत रोग विशेषज्ञ मो. शाहनवाज ने महिलाओं को दांतों की देखभाल के बारे में सचेत किया। एएनएम सविता आर्य व सीमा उपाध्याय ने भी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में मौजूद 120 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें 40 महिलाओं को उच्च रक्तचाप, 14 को शुगर की शिकायत मिली। कुछ को बुखार भी था महिलाओं को दवाएं भी दी गईं।
कार्यक्रम में जरारा के अलावा गांव पैगा, मैंथरा, बसई, चंदपुरा, धर्मपुर, कमालपुर, कालूपुर आदि गांव की महिलाएं भी पहुंची।
-
फोटो- 13बीडीएनबीएसएलवाई004
कार्यक्रम महिलाओं के लिए लाभप्रद
ऐसे कार्यक्रमों से गांव की महिलाओं को बेहद लाभ मिलता है। महत्वपूर्ण जानकारी मिलीं हैं। इन जानकारियों को गांव की अन्य महिलाओं से साझा करूंगी।
- कुसुम मिश्रा
-
फोटो- 13बीडीएनबीएसएलवाई005
स्वस्थ रहने की प्रेरणा मिली
महिलाएं अक्सर खून की कमी, कमजोरी आदि समस्याओं से जूझती रहती हैं। आज के कार्यक्रम से हमें स्वस्थ रहने की प्रेरणा मिली है।
- बबिता देवी
-
फोटो- 13बीडीएनबीएसएलवाई006
अच्छी जानकारी मिलीं
गर्भावस्था के दौरान और बाद में महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत सबसे अधिक आती हैं। कार्यक्रम में मौजूद डाक्टरों की बातों से हमें काफी कुछ सीखने को मिला है।

- आसमा बेगम
-------------
फोटो- 13बीडीएनबीएसएलवाई007
महिला शक्ति को स्वस्थ रखने के लिए समाज व स्वास्थ्य विभाग को काफी कुछ करने की जरूरत है। यदि गांवों में इस तरह के कार्यक्रम होते रहें तो काफी फायदा होगा।
- कविता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed