फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   aprajita

छात्राओं को दिया गर्मियों में स्वास्थ्य बेहतर रखने का मंत्र

Fri, 08 Apr 2022 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
aprajita
इस्लामनगर में अपराजिता कार्यक्रम के दौरान विचार रखते डॉ. नवनीत सिंह और मौजूद छात्राएं। संवाद - फोटो : BADAUN
इस्लामनगर (बदायूं)। बीआर सीनियर सेकेंड्री स्कूल में छात्राओं को बेहतर स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी गई। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवनीत सिंह ने कहा कि गर्मी के मौसम में ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। साफ खाना ही खाएं और रखा हुआ खाना किसी हालत में न खाएं। बाहर की खुली रखी चीजों से भी परहेज करें वरना स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
विज्ञापन

बीआर सीनियर सेकेंड्री स्कूल में अपराजिता कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को कार्यक्रम हुआ। यहां मुख्य अतिथि के रूप में सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवनीत सिंह पहुंचे। उन्होंने उपस्थित छात्राओं को संबोधित किया। कहा कि आप लोग देश का भविष्य हैं। अच्छा स्वास्थ्य, अच्छा मानसिक स्तर रखना बहुत जरूरी है ताकि भविष्य की चुनौतियों के लिए खुद को तैयार कर सकें।
विज्ञापन

उन्होंने छात्राओं को गर्मी के मौसम में खानपान को लेकर सावधानी रखने की सलाह दी। कहा कि कम खाने से नुकसान नहीं होगा पर ज्यादा व दूषित खाना आपके स्वास्थ्य पर खराब प्रभाव डाल सकता है। कई मामलों में बीमारी तत्काल दिखाई देने लगती है तो कई बार बीमारी शरीर में पनपती रहती है। डॉक्टर ने फास्ट फूड के अंधाधुंध प्रयोग से होने वाले खतरों से भी आगाह किया। कहा कि परिवार के लोगों को भी इस बात पर ध्यान देने की जरूरत है कि बच्चे कुछ गलत तो नहीं खा रहे। कार्यक्रम को स्कूल के प्रधानाचार्य प्रदीप मिश्रा व उप प्रधानाचार्य सांवली मिश्रा ने भी संबोधित किया। उपस्थित छात्राओं ने डॉ. श्री सिंह से स्वास्थ्य संबंधी सवाल भी पूछे। इनका उन्होंने जवाब दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
डॉक्टर ने हमें कई अच्छी बातें बताईं। योग के बारे में भी जानकारी दी। सुबह जल्दी उठने और टहलने से होने वाले लाभ बताए, हम इसे दिनचर्या में उतारेंगे।
- अंशिका भारद्वाज
-
स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है। सुबह जल्दी उठने और व्यायाम करने से शरीर को ऊर्जा मिलती है जो हमारी दिनचर्या के लिए जरूरी है।
- कनिष्का तोमर
-
डॉक्टर ने हमें बताया है कि बाहर की खुली चीजें नहीं खानी हैं। ज्यादा तली भुनी चीजों से भी परहेज करना है। हम इसका पालन करेंगे।
- मान्या वार्ष्णेय
-
गर्मी के मौसम में होने वाली बीमारियों के बारे में डॉक्टर ने जानकारी दी। यह भी बताया कि कोई समस्या होने पर सरकारी अस्पताल में तत्काल दिखाएं।
- आयशा यावर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed