फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   aprajita

महिलाओं को बताए आजीविका चलाने के उपाय

Sun, 27 Mar 2022 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 12:43 AM IST
विज्ञापन
aprajita
अपराजिता के तहत आयोजित चौपाल में जानकारी देतीं एसडीएम ज्योति शर्मा, इस दौरान मौजूद महिलाएं। संव? - फोटो : BADAUN
बिसौली (बदायूं)। गांव नूरपुर नागपुर में महिलाओं को आजीविका चलाने के हुनर बताए गए। एसडीएम ज्योति शर्मा ने गांव की समस्याओं का समाधान न करने पर मौके पर ही जिम्मेदारों के पेच कसे। बीपीएम से क्षेत्र में न जाने पर नाराजगी भी जाहिर की।
विज्ञापन

गांव नागपुर नूरपुर के सचिवालय में अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता अभियान के तहत आयोजित चौपाल में एसडीएम ज्योति शर्मा पहुंचीं। उन्होंने महिलाओं से कहा कि उन्हें स्वयं को मजबूत करने के लिए समूह के जरिये रोजगार तलाशना चाहिए। इसके लिए वे सिलाई, कढ़ाई, गोबर से बनी देसी खाद, कचरी पापड़, मसाले की पैकिंग जैसे लघु उद्योग चला सकती हैं। कहा कि महिला शक्ति को मजबूत बनाने में सबसे पहले उन्हें शिक्षित करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

खुद के छात्र जीवन का जिक्र करते हुए शर्मा ने कहा कि कम पढ़ी होने के बावजूद उनकी मां ने उन्हें शिक्षित करने में अहम भूमिका निभाई।
एसडीएम ने समूह की महिलाओं से गांव में तैनात सचिव, बीपीएम के बावत जानकारी की। महिलाओं ने बताया कि तैनाती के बाद से ही बीपीएम जगमोहन गांव में नहीं आए हैं। एसडीएम ने वहां मौजूद बीपीएम इसपर नाराजगी जाहिर करते हुए कार्यशैली में बदलाव लाने को कहा। कुछ महिलाओं ने मनरेगा कार्य की अबतक मजदूरी न मिलने की शिकायत भी की। महिलाओं की चार समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। जबकि अन्य समस्याओं के समाधान के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
महिलाओं ने जाहिर की अपनी मंशा
महिलाएं समूह के जरिये न सिर्फ आजीविका कमा सकती हैं बल्कि औरों को भी रोजगार दे सकती हैं। मैंने तो सोच लिया है कि आने वाले समय में छोटे से रोजगार के जरिये एक उद्योग लगाया जाए।
- नीरज
-
छोटी-छोटी बचत से ही महिलाएं न सिर्फ अपना घर चला सकती हैं बल्कि छोटे मोटे कार्य से व्यवसाय भी कर सकती हैं। एसडीएम मैडम की बातों ने मुझे कुछ करने का जज्बा दिया है।’
-सत्यवती
-
महिलाओं को अब पहले की तरह सिर्फ चौका चूल्हा करने वाली नहीं समझा जाता। आज के दौर में वह भी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर परिवार को सुदृढ़ करने में जुटी हैं।

-धनदेवी
-
समूह के माध्यम से गांव की महिलाओं में काफी आत्मबल देखने को मिला है। जहां कुछ वर्षों पहले महिलाएं घर से निकलने से भी डरती थीं वहीं आज वे रोजगार के लिए आगे निकल रहीं हैं।
- सूरजमुखी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed