फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Approval received from expenditure finance committee, now the file is stuck at government level

Budaun News: व्यय वित्तीय समिति से मिली स्वीकृति, अब शासन स्तर पर अटकी फाइल

Fri, 06 Dec 2024 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Approval received from expenditure finance committee, now the file is stuck at government level
बदायूं। बिसौली में सोत नदी पर बना पुल बृहस्पतिवार को बंद कर दिया गया। नए पुल का लोग सवा साल से इंतजार कर रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि नए पुल को बनाने की व्यय वित्तीय समिति से स्वीकृति मिल गई है। अब शासनादेश का इंतजार है।
विज्ञापन

बिसौली से बिल्सी, इस्लामनगर और सहसवान को जोड़ने वाले मार्ग पर रानेट चौराहे के पास सोत नदी पर पुल बना है। यह पुल काफी पुराना है। यह धीरे-धीरे खराब हो रहा था। जानकारी होने पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने इसकी जांच की। जांच रिपोर्ट के आधार पर उच्चाधिकारियों ने जांच कर भारी वाहनाें के लिए प्रवेश बंद व नए पुल बनाने की भी बात की। इसके बाद 14 अक्तूबर 2023 को पुल भारी वाहनों के लिए बंद कर दिया था। बृहस्पतिवार को यह पुल पूरी तरह से बंद कर दिया गया। ऐसे में कोई भी वाहन इस पुल से होकर नहीं निकल सकेगा।
विज्ञापन

सवा साल बाद भी इस पुल का निर्माण कार्य आज तक शुरू नहीं हो सका है, जबकि लोक निर्माण विभाग और सेतु निगम की ओर से प्रस्ताव शासन को करीब एक साल पहले ही भेज दिया था। सूत्रों के अनुसार, दातागंज में हुई घटना के बाद में शासन में महीनों से पड़ी फाइल ने अब रफ्तार पकड़ ली है। अब शासन स्तर से व्यय वित्तीय समिति से स्वीकृति मिली है। अब पुल के संबंध में शासनादेश जारी होने का इंतजार है। शासनादेश जारी होने के बाद में ही नए पुल को बनाने का काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुल बनाने के लिए 14.50 करोड़ का भेजा गया है प्रस्ताव
विभाग की ओर से शासन को सोतनदी पर पुल बनाने के लिए साढ़े 14 करोड़ रुपये से प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। इससे 120 मीटर कोे मुख्य पुल बनाया जाएगा। साथ ही करीब 150-150 मीटर की संपर्क मार्ग भी बनाया जाएगा। हालांकि शासन की ओर से जारी शासनादेश के अनुसार की पुल की लागत तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed