{"_id":"68d05a5638edffa97309fc17","slug":"approval-given-for-widening-of-28-km-road-from-dataganj-to-puwaiyan-badaun-news-c-123-1-sbly1001-147488-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दातागंज से पुवायां तक 28 किमी सड़क चौड़ीकरण को मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दातागंज से पुवायां तक 28 किमी सड़क चौड़ीकरण को मिली मंजूरी
विज्ञापन
दातागंज से तिलहर को जाने वाली सड़क। संवाद
बदायूं। दातागंज से तिलहर होते हुए पुवायां तक जाने वाले 28 किलोमीटर लंबे मार्ग का चौड़ीकरण होगा। वर्तमान में यह सड़क सात मीटर चौड़ी है। इसे अब 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा। शासन ने इस परियोजना को मंजूरी मिल गई है। इसके निर्माण पर करीब 82 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
बदायूं से दातागंज, तिलहर होते हुए पुवायां को जोड़ने वाला यह मार्ग व्यापार, कृषि और आवागमन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। अभी यह मार्ग सात मीटर चौड़ा है। जगह- जगह सड़क टूटी है। इससे हादसे भी हो रहे हैं। भारी वाहनों की लगातार आवाजाही ने स्थिति और बिगाड़ दी है। लंबे समय से स्थानीय लोग, व्यापारी और जनप्रतिनिधि सड़क चौड़ीकरण की मांग कर रहे थे।
चौड़ी सड़क बनने के बाद न केवल यातायात बेहतर होगा, बल्कि छोटे कस्बों और गांवों के लोग सुरक्षित यात्रा कर पाएंगे। दातागंज से तिलहर और पुवायां के साथ-साथ शाहजहांपुर और लखनऊ तक का सफर भी आसान होगा। सड़क चौड़ी होने से क्षेत्र में व्यापार और कृषि गतिविधियों में भी बढ़ोतरी होगी। किसान अपनी उपज आसानी से बाजार तक पहुंचा पाएंगे।
विज्ञापन
-- -
दातागंज में विकास की रफ्तार तेज होगी
परियोजना स्वीकृत होने से दातागंज क्षेत्र के लोगों में खुशी है। व्यापारी और किसान उम्मीद कर रहे हैं कि चौड़ी सड़क से माल ढुलाई और कृषि उपज का परिवहन तेज और सुरक्षित होगा। सड़क चौड़ी होने से क्षेत्र में विकास की गति भी बढ़ेगी और स्थानीय व्यवसायों को नया बढ़ावा मिलेगा। साथ ही शाहजहांपुर जिले से आवागमन सुगम होगा।
-- -
चौड़ीकरण में बाधक है आठ किलोमीटर का वन क्षेत्र
- बदायूं से दातागंज, तिलहर होते हुए पुवायां जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण में 8.16 हेक्टेयर वन क्षेत्र की जमीन है। लोक निर्माण विभाग ने वन विभाग के अधिकारियों से इसको लेकर चर्चा की है। जिला प्रशासन अब वैकल्पिक जमीन की तलाश में है, ताकि वन विभाग को वह जमीन मुहैया कराई जा सके। इसके बाद ही चौड़ीकरण का काम शुरू किया जाएगा।
-- -
वर्जन
- यह सड़क अभी सात मीटर चौड़ी है। इसे 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए शासन से मंजूरी मिल गई है। सड़क चौड़ीकरण में वन विभाग की जमीन आ रही है। वन विभाग को उस जमीन की जगह दूसरी जमीन दी जाएगी। उसके बाद ही काम शुरू होगा। - नरेश कुमार, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग