{"_id":"692c8dd6d1280f1c600b3272","slug":"approval-given-for-construction-of-three-important-roads-in-the-district-badaun-news-c-123-1-sbly1001-151930-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जिले की तीन महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण को मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जिले की तीन महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण को मिली मंजूरी
विज्ञापन
बदायूं। जनपद की तीन सड़कों के निर्माण कार्य को अब रफ्तार मिलने वाली है। शासन की ओर से बदायूं-आंवला मार्ग से लाही फरीदपुर मार्ग, बदायूं-दातागंज से जगुआई मार्ग तक और बिल्सी से बादशाहपुर मार्ग को पूरा कराने के लिए धनराशि जारी कर दी गई है। धनराशि मिलते ही संबंधित विभागों ने कार्य को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
जिले में सड़कें टूटी होने की वजह से लोगों को आवाजाही में परेशानी होती है। इसको लेकर कई बार लोगों ने सड़कों को सही कराने की मांग की थी, इसको ध्यान में रखते हुए लोक निर्माण विभाग ने खराब सड़कों को कार्य योजना में शामिल करते हुए शासन को कार्ययोजना भेजी थी।
बता दें कि इन सड़कों के अधूरा होने से ग्रामीण क्षेत्रों के सैकड़ों लोगों को रोजाना आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। बारिश के दिनों में कीचड़ और गड्ढों के कारण वाहन चालकों के लिए सफर और भी मुश्किल हो जाता था। सड़कें पूरी न होने से स्कूल, कॉलेज, बाजार और अस्पताल जाने वाले लोगों को अतिरिक्त समय और खर्च झेलना पड़ रहा था।
विज्ञापन
ऐसे में शासन स्तर से इस परियोजना को मंजूरी दे दी गई। साथ ही 12.20 लाख रुपये की धनराशि भी आवंटित कर दी गई है। धनराशि जारी होने के बाद अब इन सड़कों के जल्द पूरा होने की उम्मीद जागी है। सड़क निर्माण पूरा होने से ट्रैफिक सुगम होगा, ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी