फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Appeal to all workers to strengthen the booth

Budaun News: सभी कार्यकर्ताओं से बूथ मजबूत करने की अपील

Wed, 06 Aug 2025 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Appeal to all workers to strengthen the booth
बिल्सी में आयोजित सपा की बैठक में हिस्सा लेते कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : news
बिल्सी। पूर्व विधायक हाजी मुसर्रत अली उर्फ बिट्टन की अध्यक्षता में कछला रोड पर समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक आयोजित की गई। यहां पर पार्टी को हर स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया गया पूर्व विधायक ने कहा सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ को मजबूत करें, जिससे 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बने और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री बन सकें। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों को जनता भली भांति समझ चुकी है। जनता आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखा देगी। पूर्व ब्लाॅक प्रमुख सर्वेश यादव ने कहा वर्तमान सरकार से युवा, किसान, व्यापारी समेत सभी वर्ग के लोग पूरी तरीके से परेशान है। इस मौके पर मुबीन फरीदी, कवींद्र सक्सेना, फैजान राईन, डोरीलाल बघेल, रईस अहमद, अखिलेश सक्सेना, अजीम गाजी, वसीम उस्मानी, चमन पाल, मुजाहिद हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed