फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Anti-encroachment drive launched in main market, warning issued to many shopkeepers

Budaun News: मुख्य बाजार में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कई दुकानदारों को चेतावनी

Sat, 06 Dec 2025 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Anti-encroachment drive launched in main market, warning issued to many shopkeepers
नगर पालिका की ओर से अतिक्रमण हटाओ अ​भियान चलाया गया। स्रोत पालिका
बदायूं। बाजार में फैल रहे अतिक्रमण और इससे रोजाना परेशान होते आम लोगों की दिक्कतों को लेकर अमर उजाला ने शुक्रवार को खबर प्रकाशित की थी। इसका संज्ञान लेकर नगर पालिका प्रशासन ने बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। पालिका की टीमें अपराह्न में जेसीबी के साथ मुख्य बाजार में पहुंच गईं और अस्थायी अतिक्रमण हटवा दिए। दुकानदारों को चेतावनी भी दी कि दोबारा अतिक्रमण मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। पालिका के अधिकारियों के मुताबिक अतिक्रमण हटाओ अभियान अभी आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से अपराह्न बाद अतिक्रमण हटाओ अभियान नगर पालिका के पास से शुरू किया गया। टीमें नेहरू चौक, सब्जी मंडी, सदर तहसील होते हुए मुख्य बाजार तक अतिक्रमण हटवाते हुए पहुंचीं। अभियान के तहत जैसे ही टीमों ने फुटपाथ और सड़क पर फैलाए गए अस्थायी कब्जे हटाने शुरू किए दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

टीमों ने कई दुकानदारों की ओर से आगे बढ़ाए गए शेड, ठेले, लोहे की रैक, अनावश्यक बोर्ड, अतिरिक्त दुकानदारी का सामान, यहां तक कि दुकान के बाहर रखी चारपाई तक हटवा दी। कई दुकानदारों ने कार्रवाई देखकर स्वयं अपना सामान हटाना शुरू कर दिया, जबकि कुछ ने आपत्ति जताई। पालिका के अधिकारियों ने साफ कह दिया कि फुटपाथ जनता के लिए है, निजी दुकानों के लिए नहीं। अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



अब बाजार आने-जाने में होगी आसानी
अतिक्रमण के कारण बाजार में लगातार जाम लग रहा था। फुटपाथ कब्जे में होने से पैदल चलने वाले सड़क पर आने को मजबूर थे, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। अभियान का उद्देश्य न केवल बाजार को व्यवस्थित करना है, बल्कि पैदल यात्रियों और खरीदारों की सुरक्षा भी करना है। अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और दोबारा अतिक्रमण मिलने पर जुर्माना व कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



शहर को सुंदर बनाने की दशा में कुछ प्लान बनाए गए हैं। इसमें सड़कों से अतिक्रमण हटाया जाना भी शामिल है। दुकानदारों को चेतावनी दी गई है कि अगर वह दोबारा अतिक्रमण करते हैं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -विनय कुमार मणि त्रिपाठी, ईओ नगर पालिका, बदायूं

नगर पालिका की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। स्रोत पालिका

नगर पालिका की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। स्रोत पालिका

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed