फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Answer sheets delivered to warehouse, date of distribution not decided yet

Budaun News: कोठार पहुंचाई गईं उत्तर पुस्तिकाएं, अभी वितरण की तिथि तय नहीं

Tue, 06 Feb 2024 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Answer sheets delivered to warehouse, date of distribution not decided yet
बदायूं। माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से भेजी जा रहीं उत्तर पुस्तिकाओं को राजकीय इंटर कॉलेज में बने कोठार में रखवाया जा रहा है। अब यहां से परीक्षा केंद्रों पर इनका वितरण कराया जाएगा। हालांकि अभी इसकी तिथि तय नहीं हो सकी है। उत्तर पुस्तिकाएं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखी गई हैं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारी जिलास्तर पर तैयारी पूरी करने में जुटे हुए हैं। वहीं बोर्ड कार्यालय ने जिले के लिए उत्तर पुस्तिकाओं का आवंटन कर दिया है। इसके बाद उत्तर पुस्तिकाओं को जिले में भेजना शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देश पर जिले के राजकीय इंटर कॉलेज में बने मुख्य संकलन केंद्र यानी कोठार में इनको रखवाया जा रहा है। अब यहां से संबंधित केंद्रों पर परीक्षार्थियों की उपस्थिति के अनुसार इनका वितरण कराया जाएगा। इसके बाद में संबंधित केंद्रों पर इन उत्तर पुस्तिकाओं को डबल लॉकर रूम में 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण कब से किया जाएगा, इसके बारे में अभी तिथि तय नहीं हो सकी है। डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि जल्द ही इसको लेकर तिथि निर्धारित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed