फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Another person tests positive for dengue in Bibipur village.

Budaun News: बीबीपुर गांव में एक और निकला डेंगू पॉजिटिव

Tue, 25 Aug 2026 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Another person tests positive for dengue in Bibipur village.
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बीबीपुर गांव में स्वास्थ्य ​शिविर लगाया। संवाद
बदायूं। ब्लॉक जगत के गांव बीबीपुर में सोमवार को पुलिस सुरक्षा में स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगाया। 92 मरीज देखे गए। इसमें 30 बुखार के मरीज मिले। सभी की डेंगू-मलेरिया की जांच कराई गई। इसमें एक डेंगू पॉजिटिव निकला। गांव में अब भी गंदगी की भरमार है। पंचायती राज विभाग की ओर से सोमवार को भी कोई सफाई टीम नहीं भेजी गई। प्रधान स्तर से पांच कर्मचारियों को लगाकर सफाई कराने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ में शनिवार को ग्रामीणों और स्वास्थ्य कर्मियों के बीच में झड़प हो गई थी। रविवार को कोई भी स्वास्थ्य कर्मचारी गांव में नहीं पहुंचा। सोमवार को पुलिस के साथ स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी गांव में पहुंचे। गांव में 92 मरीजों की जांच की गई। इसमें टीम को बुखार से पीड़ित 30 मरीज मिले। सभी की डेंगू और मलेरियां की जांच कराई गई। जांच में टीम में एक डेंगू पॉजिटिव मिला। इसके बाद संबंधित को दवा दी गई।
विज्ञापन

इसके अलावा जिला मलेरिया विभाग की ओर से गांव के 87 घरों में सर्वे कराया गया। तीन घरों में लार्वा मिला। 310 कंटेनर्स की जांच की। इनमें चार कंटेनर्स में लार्वा मिला। मलेरिया अधिकारी अमित तिवारी ने बताया कि गांव में फॉगिंग कराई गई है। इसके अलावा एंटी लार्वा का छिड़काव किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बीबीपुर गांव के प्रधान धीरेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को कर्मचारी नहीं आए थे। इसकी वजह से अपने स्तर से पांच कर्मचारियों को लेकर गांव में आज सफाई कराई गई। उन्होंने बताया कि गांव काफी बड़ा है। यहां पर एक सफाई कर्मचारी पर्याप्त नहीं है। इसी वजह से यह दिक्कत पैदा हो रही है।

सात गांवों में लगाए गए शिविर में 393 लोगों की हुई जांच



बदायूं। स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सात गांवों में शिविर लगाकर 393 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसमें 167 बुखार से पीड़ित मिले। मलेरिया की 162 जांच की गईं, कोई भी पॉजिटिव नहीं मिला। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को कादराबाद, खुनक, रायपुर, बीबीपुर, बाजार कला, नसीरपुर और अंधरऊ में शिविर लगाया गया। इन शिविरों में कुल 393 ओपीडी हुईं। इस दौरान 1050 क्लाेरीन की गोलियां बांटी गईं। साथ ही 402 ओआरएस के पैकेट बांटे गए। संवाद

खुनक गांव में की मरीजों की जांच
स्वास्थ्य विभाग की ओर से खुनक गांव में शिविर लगाया गया। इसमें मरीजों की जांच गई, लेकिन डेंगू व मलेरिया का कोई भी मरीज नहीं मिला। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 50 मरीजों की जांच की गई।


बीबीपुर और खुनक गांव में टीम को भेजा गया है। वहां पर मरीजों की जांच कर दवाएं दी गईं। बीबीपुर में एक डेंगू का मरीज मिला है, जबकि खुनक में स्थिति ठीक है। वहां पर कोई भी पॉजिटिव नहीं मिला है। -डॉ. विकास शर्मा, सीएमओ

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बीबीपुर गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाया। संवाद

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बीबीपुर गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाया। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed