फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Another farmer committed suicide in Badaun

बदायूं में एक और किसान ने दी जान: घर में फंदे से लटका मिला शव, लेखपाल पर लगा उत्पीड़न करने का आरोप

Sat, 24 Jun 2023 03:22 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 24 Jun 2023 03:22 PM IST
सार

सदर तहसील में विषाक्त पदार्थ खाने वाले किसान रूम सिंह की मौत का मामला अभी थमा नहीं था। इस बीच एक और किसान ने आत्महत्या कर ली। परिजनों ने लेखपाल पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Another farmer committed suicide in Badaun
मृतक के परिवार की महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के बिल्सी तहसील क्षेत्र के गांव सिरासौल पट्टी सीताराम में किसान ने घर के अंदर फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। किसान भगवान दास की डेढ़ बीघा जमीन चकबंदी में जा रही थी। उन्होंने अपनी जमीन बचाने के लिए लेखपाल के यहां कई चक्कर काटे। आरोप है कि भगवानदास लेखपाल से परेशान हो चुका था। इसी के चलते शनिवार सुबह उसने आत्महत्या कर ली। 

विज्ञापन


मौत को गले लगाने वाला 52 वर्षीय किसान भागवान दास काफी समय से अपनी जमीन बचाने का प्रयास कर रहा था। उसने लेखपाल समेत तहसील के सभी अधिकारियों से गुहार लगाई। इसके बाद भी उसकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। इससे किसान काफी आहत था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दर्दनाक: बच्ची की रोने की आवाज से टूटी नींद, सड़क पर लाशें देखकर कांप उठी रूह, चश्मदीद बोला- पहली बार देखा...
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार रात भागवान दास गांव में घूमा और लोगों से कहा कि यह डेढ़ बीघा जमीन उसकी जान ले लेगी। शनिवार सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला। इधर, घटना के संबंध में एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि मामला जानकारी में आया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दो दिन पहले रूम सिंह ने खाया था जहर 

दो दिन पहले सदर तहसील में सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव नगला शर्की निवासी किसान रूम सिंह ने विषाक्त पदार्थ खा लिया था। उपचार के दौरान बरेली के निजी अस्पताल में मौत हो गई थी। इससे गुस्साए घरवालों ने जवाहरपुरी पुलिस चौकी के सामने शव रखकर जाम लगा दिया था। इस मामले में लेखपाल समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed