{"_id":"ff62ddb0760f0c60358c6d4faadcde98","slug":"another-death-from-fever-panic-grew-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से एक और मौत, दहशत बढ़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से एक और मौत, दहशत बढ़ी
बदायूं
Updated Mon, 31 Aug 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले में बुखार से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। पिछले दिनों अलापुर के गांव उपरैला, उघैती के गांव करनपुर और मेवली में बुखार से 22 मौतें हो चुकी हैं। ये बुखार मूसाझाग तक पहुंच चुका है। यहां के मल्हापुर गांव में पांच साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि गांव में एक दर्जन से ज्यादा लोग बीमार है। इतने खतरनाक हालात पर भी स्वास्थ्य महकमा नहीं जागा है।
मल्लापुर गांव में एक सप्ताह पहले बुखार फैलना शुरू हुआ था। धीरे-धीरे बुखार ने एक दर्जन से ज्यादा लोगों को अपनी जद में ले लिया। सोमवार को गांव के अनिल यादव के बेटे अभि (5) की बुखार से मौत हो गई। गांव के पुष्पेंद्र, शीलेंद्र, सुशील, सुनील, सोमेंद्र, अनिकेत, दीपक, गौरव, रामबाबू, प्यारे, लालाराम, रामू, पिंकू का इलाज चल रहा है।
मलेरिया से हो रही मौत
बदायूं। उपरैला में पिछले दिनों बुखार से सात लोगों की मौत से सब सख्ते में हैं। पिछले दिनों डायरेक्टर पैरा मेडिकल डॉ. एसएन राय और सहायक निदेशक पैरा मेडिकल डॉ. वीके सिंह ने उपरैला पहुंच कर हालात का जायजा लिया। बीमार लोगों की स्लाइड जांच पीजीआई में हुई, जिसमें मलेरिया की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग ने स्वीकार किया है कि जिले में मलेरिया का प्रकोप है, लेकिन इसकी रोकथाम के लिए फिलहाल विभाग की ओर से कोई पुख्ता कदम नहीं उठाए गए हैं।
विज्ञापन
वर्जन-
बुखार से मौत की मुझे कोई जानकारी नहीं है, मंगलवार को टीम भेजकर जांच कराऊंगा। इससे पहले मल्हापुर गांव में बुखार पीड़ितों की जानकारी मिली थी। जिसपर बीते शनिवार एक टीम भेजकर दवाएं बंटवाई गई।
-डॉ. आरडी तिवारी, सीएमओ