फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Another complaint of making fake medical report by taking 13 thousand rupees

Budaun News: 13 हजार रुपये लेकर फर्जी मेडिकल रिपोर्ट बनाने की एक और शिकायत

Fri, 04 Jul 2025 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Another complaint of making fake medical report by taking 13 thousand rupees
बदायूं। सदर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला चित्रांश नगर के रहने वाले अधिवक्ता संजीव कुमार ने सीएमएस डॉ. कप्तान सिंह को शिकायती पत्र दिया है। बताया है कि उसके क्लाइंट का झगड़ा हो गया था। पुलिस ने मेडिकल कराने को 10 जनवरी 2025 को जिला अस्पताल भेजा था। उससे 13 हजार रुपये लेकर मेडिकल रिपोर्ट बनाई गई है।
विज्ञापन


आरोप है कि जिला अस्पताल में पहुंचने के बाद एक महिला कर्मचारी मिली, उसने अपना नाम दित्या सिंह बताया। कहा कि तुम्हारी रिपोर्ट अच्छी बनवा देंगे, इसके लिए रुपये खर्च करने होगे। यहां यह सब काम हम ही कराते हैं। परिवार के लोगों ने रिपोर्ट बनवाने के लिए 10 हजार रुपये नकद व तीन हजार रुपये ऑनलाइन दे दिए। जब रिपोर्ट बनकर आई तो पता लगा कि वह फर्जी है। पीड़ित के अधिवक्ता ने शिकायती पत्र देकर दोषी महिला पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


कोट,
- शिकायती पत्र मिला है। इस मामले की जांच कराई गई तो सामने आया है कि जिस महिला को रुपये देना बताया गया है, वह अस्पताल की कर्मचारी नहीं है। किसको पैसे दिए और किसने रिपोर्ट बनाई। इसका कोई प्रमाण अस्पताल में नहीं है। - डॉ. कप्तान सिंह, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed