फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Another Case Filed Against Family Members Including Father and Uncle of Murder Accused Ajay

बदायूं दोहरा हत्याकांड: आरोपी अजय के पिता-ताऊ समेत परिजनों पर एक और रिपोर्ट, सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप

Sun, 29 Mar 2026 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 29 Mar 2026 11:51 PM IST
सार

बदायूं में एचपीसीएल प्लांट के दो अफसरों की हत्या के मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह के परिवार पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। आरोपी के परिजनों पर जमीन कब्जाने के आरोप में एक और रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन
Another Case Filed Against Family Members Including Father and Uncle of Murder Accused Ajay
आरोपी अजय प्रताप सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं में चर्चित एचपीसीएल प्लांट हत्याकांड के मुख्य आरोपी सैजनी गांव निवासी अजय प्रताप सिंह के परिवार की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब उसके पिता और ताऊ समेत अन्य परिवारीजनों पर सरकारी बंजर भूमि पर अवैध कब्जा कर पक्का मकान बनाने का मामला सामने आया है। क्षेत्रीय लेखपाल हेम सिंह की शिकायत पर मूसाझाग पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, थाना मूसाझाग क्षेत्र के ग्राम सैजनी में स्थित गाटा संख्या 1750/4.503 हेक्टेयर की बंजर भूमि में से करीब 450 वर्ग मीटर जमीन पर अजय के ताऊ राकेश सिंह व उसके पिता राजेश सिंह तथा उनके अन्य परिवारीजनों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर मकान का निर्माण कराया गया। दातागंज तहसील प्रशासन की जांच में सामने आया है कि यह भूमि राजस्व अभिलेखों में बंजर दर्ज है, जिस पर किसी भी प्रकार का निजी निर्माण नियमों के विरुद्ध माना जाता है।
विज्ञापन


पुलिस ने शुरू की जांच 
मामले का खुलासा तब हुआ जब क्षेत्रीय लेखपाल हेम सिंह ने मौके का निरीक्षण कर अनियमितता पाई और थाना मूसाझाग में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि संबंधित लोगों ने बिना किसी अनुमति के सरकारी भूमि पर कब्जा कर पक्का मकान खड़ा कर लिया है, जो स्पष्ट रूप से अवैध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर वीरेंद्र तोमर ने बताया शिकायत के आधार पर पुलिस ने राकेश सिंह, राजेश सिंह तथा अन्य अज्ञात परिवारीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार को सौंपी गई है, जो पूरे प्रकरण की गहनता से जांच कर रहे हैं।


12 मार्च को प्लांट में हुई थी दो अफसरों की हत्या 
एचपीसीएल प्लांट में 12 मार्च को कंपनी के दो अधिकारियों सुधीर गुप्ता और हर्षित मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इस हत्याकांड में अन्य आरोपियों की भी संलिप्तता सामने आई है, जो घटना के बाद से फरार हैं। अजय के परिजनों पर भी साजिश में शामिल होने के आरोप लगे हैं। उनके खिलाफ थाना और तहसील स्तर पर अब तक नौ मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed