{"_id":"596388904f1c1b450a8b4842","slug":"anoodaya-fair-exhibition-organized","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंत्योदय मेले में लगाईं प्रदर्शनी, जागरूक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंत्योदय मेले में लगाईं प्रदर्शनी, जागरूक किया
कादरचौक।
Updated Tue, 11 Jul 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शनी
- फोटो : अमर उजाला
विकास खंड पर आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती वर्ष के अवसर पर अंत्योदय मेला एवं प्रदर्शनी के पहले दिन सोमवार को विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी में लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गईं।
बीईओ प्रवीन शुक्ला के नेतृत्व में शिक्षा विभाग की प्रदर्शनी में पूर्व माध्यमिक विद्यालय गंगपुर पुख्ता के शिक्षक प्रवीण कुमार और विद्यालय के बच्चों ने मीना मंच की ओर से किए जा रहे विभिन्न प्रयासों के बारे में बताया। अंकल आपने आज हैलमेट नहीं पहना है... जैसे फ्लेक्सों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। इस मौके पर शिक्षक प्रवीण कुमार, प्राथमिक विद्यालय इस्माइलपुर के शिक्षक जीवन बाबू कश्यप, पूर्व माध्यमिक विद्यालय कादरचौक के शिक्षक अरुण दुबे, पूर्व माध्यमिक विद्यालय असरासी के शिक्षक रामवीर सिंह यादव, डॉ जुगल किशोर आदि मौजूद रहे।