{"_id":"3f150d078d47732ce6d5e887ef0549ce","slug":"annual-sport-function-in-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में रिंकी और राजेश बने चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में रिंकी और राजेश बने चैंपियन
बदायूं।
Updated Thu, 11 Dec 2014 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय महाविद्यालय में चल रहे वार्षिक खेलकूद का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। खिलाड़ियों ने शानदार खेल का नजारा पेश किया। छात्र वर्ग में चैंपियन का खिताब राजेश और छात्रा वर्ग में रिंकी के नाम रहा। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
दूसरे दिन का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. एसपी खरे ने किया। छात्रा वर्ग की सबसे पहले 400 मीटर दौड़ कराई गई। इसमें रिंकी ने पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि शिवि सक्सेना और सुमन राठौर ने दूसरा और तीसरा स्थान पाया। छात्र वर्ग राजेश प्रथम रहे। छात्रों की 1500 मीटर दौड़ में सुधीर ने बाजी मारी। ऊंची कूद में छात्राओं में शशिबाला विजयी रहीं। दूसरा स्थान रिंकी और तीसरा श्वेता सिंह को मिला। लंबी कूद में सरोज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्र वर्ग में ऊंची कूद में रजवेश आगे रहे। इसके बाद हुए हैमर थ्रो में छात्राओं में प्रथम स्थान ललिता ने पाया। जबकि जैबलिन थ्रो में ललिता, दिलशाद सैफी जीते।
आखिर में हुई म्यूजिलकल चेयररेस में रिंकी ने पहला स्थान प्राप्त किया। छात्र वर्ग में राजेश चैंम्पियन रहे। राजेश को दो स्वर्ण पदक के अलावा एक रजत और कांस्य पदक से सम्मानित किया गया। छात्रा वर्ग में रिंकी को भी दो स्वर्ण पदक दिए गए। अन्य विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। प्राचार्य श्री खरे ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। डॉ. राधेश्याम सिंह, डॉ. प्रीति बाजपेयी, डॉ. दिनेश तोमर, डॉ. अफरोज आलम, डॉ. इकबाल हबीब, डॉ. संजीव श्रीवास, डॉ. निरूपमा सिंह आदि मौजूद रहे।