फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ankit won in three thousand meters race

तीन हजार मीटर दौड़ में अंकित ने मारी बाजी

Fri, 21 Oct 2022 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 01:13 AM IST
विज्ञापन
Ankit won in three thousand meters race
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी को मेडल पहनाया गया। सं - फोटो : BADAUN
बदायूं। 66वीं जनपदीय माध्यमिक एथलेटिक प्रतियोगिता के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 3000 मीटर की दौड़, डिस्कस थ्रो, गोला फेंक, ऊंची कूद आदि प्रतियोगिताएं हुई। सीनियर वर्ग की तीन हजार मीटर दौड़ में अंकित पहले स्थान पर रहे।
विज्ञापन

जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम हो रहे आयोजन के तहत सीनियर बालक वर्ग की तीन हजार मीटर दौड़ में प्रीतमराय कृष्ण कुमार इंटर कॉलेज के अंकित कुमार प्रथम, जीडी कॉलेज के भुवनेश यादव दूसरे, मदन लाइन इंटर कॉलेज के अंकुश तीसरे, सीनियर बालिका वर्ग तीन हजार मीटर में जीजीआईसी की नीलम प्रथम, पार्वती आर्य कन्या इंटर कॉलेज की कुसुम दूसरे और इसकी कॉलेज की करिश्मा तीसरे नंबर पर रही।
विज्ञापन

सीनियर बालिका वर्ग के डिस्कस थ्रो में जीजीआईसी की गुड़िया पहले, इसी कॉलेज की गोमती दूसरे और प्रमोद इंटर कॉलेज की मोहिनी सैनीतीसरे स्थान पर रही। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ बसपा जिलाध्यक्ष हेमेंद्र गौतम ने किया। उन्होंने विजयी प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए क्रीड़ा कार्यक्रम के आयोजन की प्रशंसा व सराहना की। इसके बाद में खेल की शुरुआत हुई। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक प्रधानाचार्य अजय पाल सिंह राठौर, पुष्पदेव भारद्वाज, आलोक पाठक, प्रवक्ता रजनीश कुमार, प्रवक्ता सुरेंद्र कुमार, राकेश शर्मा, राजेश कुमार गुप्ता मौजूद रहे।

जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़ लगाते खिलाड़ी। संवाद

जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़ लगाते खिलाड़ी। संवाद- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed