फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ankit did duty in Dataganj for one month

Budaun News: दातागंज में अंकित ने की थी एक महीने तक ड्यूटी

Sun, 07 Sep 2025 11:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Ankit did duty in Dataganj for one month
बदायूं। एक्सरे टेक्नीशियन के पद पर हुई नियुक्तिों में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। एक अर्पित के नाम पर छह लोगों के नौकरी करने के मामले में रोजाना ही नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब दूसरा मामला अंकित का सामने आया है। फर्जी नियुक्ति कराने के बाद अंकित ने एक्सरे टेक्नीशियन के पद पर मई 2016 में ज्वाइनिंग ली थी, लेकिन वह एक महीने में ही नौकरी छोड़कर चला गया था। मामला खुलने पर उसको बर्खास्त कर दिया गया था।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में 2016 में एक्सरे टेक्नीशियन के पदों पर हुईं भर्तियों में खूब फर्जीवाड़ा हुआ था। इसका खुलासा तब हुआ जब एक अर्पित के नाम पर छह लोगों के नौकरी करने का मामला सामने आया। अर्पित बिसौली की सीएचसी पर तैनात है।
विज्ञापन

वहीं एक अंकित ने सीएचसी दातागंज में मई 2016 में ज्वाइनिंग कराई, लेकिन एक महीने के बाद वह नहीं लौटा। अनुपस्थित होने की वजह से विभाग ने उसको बर्खास्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमओआईसी डॉ. रिधेश सिंह ने बताया कि उनकी तैनाती 2020 में हुई है। उस समय से अब तक किसी अन्य एक्सरे टेक्नीशियन की तैनाती नहीं हुई है। अंकित की तैनाती का मामला 2016 का है। डीजी स्वास्थ्य ने सीएमओ को लखनऊ बुलाया डीजी स्वास्थ्य ने रविवार को सीएमओ डॉ. रामेश्वर मिश्रा को अर्पित व अंकित की तैनाती से जुड़े दस्तावेज लेकर रविवार को बुला लिया।

सीएमओ डॉ. रामेश्वर मिश्रा का कहना है कि अर्पित किसी अन्य जिले से ट्रांसफर होकर यहां आया था। उसको बिसौली सीएचसी पर तैनाती दी गई थी, जबकि अंकित को ज्वाइनिंग के कुछ महीनों के बाद ही बर्खास्त कर दिया गया था। दोनों के दस्तावेज विभाग को सौंप दिए गए हैं। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed