फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ankit and smile run the fastest

800 मीटर में अंकित और 600 मीटर में मुस्कान ने पाया पहला स्थान

Thu, 20 Oct 2022 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 01:08 AM IST
विज्ञापन
Ankit and smile run the fastest
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का उद्धाटन करती डीएम, डीआईओएस। संवा? - फोटो : BADAUN
बदायूं। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 66वीं जिला स्तरीय तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता बृहस्पतिवार से शुरू हो गई। पहले दिन छात्र-छात्राओं की दौड़, लंबीकूद, गोला फेंक समेत अन्य प्रतियोगिताएं हुई। 800 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में अंकित तो बालिका वर्ग की 600 मीटर दौड़ में मुस्कान ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

बहेड़ी स्थित जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हुई प्रतियोगिताओं का उद्धाटन डीएम दीपा रंजन ने किया। सीनियर वर्ग की बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में प्रीतम राय कृष्ण कुमार उच्चतर माध्यमिक विद्यालय निजामपुर के अंकित कुमार पहले, एसके इंटर कॉलेज के दुर्वेश दूसरे तथा एसके कॉलेज के ही उत्तम यादव तीसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर जूनियर बालक वर्ग में एसके इंटर कॉलेज के रवेंद्र प्रथम, प्रीतम राय कृष्ण कुमार उच्चतर माध्यमिक विद्यालय निजामपुर के जीशान दूसरे तथा एसके इंटर कॉलेज के प्रतोष कुमार तीसरे स्थान पर रहे। 600 मीटर सबजूनियर बालिका वर्ग में केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज की मुस्कान पहले, जीजीआईसी की हिमांशी दूसरे, पार्वती आर्य कन्या इंटर कॉलेज की वंशिका तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

सीनियर बालक वर्ग की गोला फेंक में मोहम्मद रब्बानी पहले, राजा सैफी दूसरे व राहुल कुमार तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर बालिका वर्ग में तीनों स्थान पर जीजीआईसी की छात्राएं रही, पहले पर गोमती, दूसरे पर उमा भारती, तीसरे पर सीमा यादव ने कब्जा जमाया। बालक सीनियर वर्ग की लंबी कूद में नदीम अब्बास ने पहला, भुवनेश ने दूसरा तथा सिंटू सिंह यादव ने तीसरी स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालिका वर्ग लंबी कूद में राहुली पहले, करिश्मा दूसरे और प्रिया तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले डीएम ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज, सिग्लर गर्ल्स इंटर कॉलेज, जीजीआईसी व नगर पालिका गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने नृत्य गीत आदि पेश किए। अध्यक्षता डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने की। माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष रजनीश कुमार, अशोक खुराना, भाजपा नेता रजनी मिश्रा, डीसीबी चेयरमैन उमेश सिंह राठौर आदि मौजूद रहे।

जनपदीय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दौड़ आयोजित दौड़ में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। संवाद

जनपदीय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दौड़ आयोजित दौड़ में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। संवाद- फोटो : BADAUN

जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत ?

जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत ?- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed