{"_id":"f56925172e5d5cbeb9717436669345f7","slug":"anjali-opened-two-schools-in-the-library-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘अंजलि’ ने खुलवाए दो स्कूलों में पुस्तकालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘अंजलि’ ने खुलवाए दो स्कूलों में पुस्तकालय
उझानी।
Updated Wed, 10 Feb 2016 07:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अंजली फाउंडेशन ने विमला हरिभगवान अग्रवाल इंटर कॉलेज और मदरशील मेमोरियल अकादमी में अपनी ओर से पुस्तकालय खुलवा दिए हैं। बुधवार को उनका लोकार्पण संस्था की संरक्षक जयश्री गोयल ने किया।
विमला हरिभगवान अग्रवाल इंटर कॉलेज में पुस्तकालय के लोकार्पण के दौरान श्रीमती गोयल ने संस्था की ओर से किए जा रहे समाजसेवी कार्यों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि पुस्तकालयों से छात्र और छात्राओं को लाभ मिलेगा। छात्राओं ने उनके सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर मीनाक्षी गोयल, तिलक भदवार, रोहित भदवार, प्रधानाचार्य यशपाल सिंह, नरेंद्र तोमर, शिवराज यादव, मुगीश वख्श, दिलीप कुमार, श्यामपाल सिंह और स्वाति गुप्ता आदि मौजूद थीं। उधर, मदरशील मेमोरियल जूनियर हाईस्कूल में रंगारंग कार्यक्रम के साथ श्रीमती गोयल ने पुस्तकालय में जुटे छात्र और छात्राओं से उनकी अभिरूचि के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने बच्चों के कार्यक्रम की प्रशंसा की। हरविलास गोयल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य गोपाल शर्मा ने संस्था के कार्यों की प्रशंसा की। प्रबंधक नरसिंह थरेजा और प्रधानाचार्या रेनू थरेजा ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन