फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Animal stolen and slaughtered, couple arrested

Budaun News: पशु चोरी कर कटवाया, दंपती गिरफ्तार

Sun, 30 Jul 2023 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Animal stolen and slaughtered, couple arrested
उझानी में संरक्षित पशु के अवशेष मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मी।
- पशुपालक की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज, 20 किलो मांस बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उझानी (बदायूं)। बरेली-मथुरा हाईवे किनारे पशु के अवशेष मिलने से अफरातफरी मच गई। अवशेष देख मोहल्ले के व्यक्ति ने उसकी पहचान अपने पशु के रूप में की। पुलिस ने उसकी ओर से अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की तो एक दंपती हत्थे आ गया। दंपती ने चोरी के बाद पशु काटने में तीन और लोगों के नाम उजागर किए हैं।
गद्दीटोला मोहल्ला निवासी प्रेम कुमार का पालतू पशु शुक्रवार रात पशुशाला से चोरी हो गया। प्रेम ने खोजबीन शुरू की तो उसे शनिवार तड़के बाइपास पर सड़क किनारे बिहार हरचंदपुर गांव के मोड़ पर पशु के अवशेष पड़े मिले। पशु कर सिर देखते ही उसने उसे पहचान लिया।
विज्ञापन

देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। फोन करके पुलिस को भी बुला लिया गया। विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा, बजरंग दल के नेता शिवम शर्मा और राहुल वार्ष्णेय के साथ कई युवक मौके पर पहुंचे तो तानव का माहौल बनने लगा। पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत किया और समुचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पशु चिकित्सक विवेक कुमार से सैंपल भरवाने के बाद अवशेष जेसीबी की मदद से दफन करा दिए। इसके बाद पुलिस ने प्रेम की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जांच के दौरान मोहल्ले के ही जावेद उर्फ बंदा और उसकी पत्नी सोनी को दबोच कर पूछताछ की गई तो उन्होंने हकीकत बयां कर दी।
दोनों ने पुलिस को बताया कि संरक्षित पशु चोरी करके उसे मोहल्ले के ही तीन लोगों को सौंप दिया था। बंदा की मौजूदगी में तीनों ने पशु काटा था। पुलिस ने करीब 20 किलो मीटर भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार दंपती का मेडिकल भी कराया है। इस बीच, हिंदुवादी संगठनों की ओर से कोतवाली जाकर पुलिस को ज्ञापन भी दिया गया।

-
पुलिस ने लोगों की आवाजाही पर रखी नजर
बाइपास स्थित बिहार हरचंदपुर गांव के मोड़ पर संरक्षित प्रजाति के पशु के अवशेष मिलने के बाद पुलिस ने बिना समय बिताए कार्रवाई शुरू कर दी। हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारियों के आने-जाने पर पुलिस कर्मियों ने नजर रखनी शुरू कर दी। जो पदाधिकारी पहुंचे उन्हें विश्वास में ले लिया गया। कांवड़ यात्रा और मोहर्रम होने की वजह से पुलिस ने कार्रवाई करने में देर नहीं लगाई। सीओ शक्ति सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने भी हालात से आला अफसरों को अवगत कराया।

उझानी में संरक्षित पशु के अवशेष मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मी।

उझानी में संरक्षित पशु के अवशेष मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed