{"_id":"626c453b2747fd1eed4c8b05","slug":"anger-erupted-over-power-cut-tehsil-siege-in-dataganj-badaun-news-bly483193798","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती को लेकर फूटा गुस्सा, दातागंज में तहसील का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती को लेकर फूटा गुस्सा, दातागंज में तहसील का घेराव
विज्ञापन
दातागंज में तहसील पर धरना देते ग्रामीण। संवाद
- फोटो : BADAUN
दातागंज। भीषण गर्मी के बीच अंधाधुंध बिजली कटौती को लेकर पनप रहा लोगों का रोष अब बाहर आने लगा है। बृहस्पतिवार को मुजरिया और सहसवान में बिजली उपकेंद्रों के घेराव के बाद शुक्रवार को बिजली कटौती के विरोध में दातागंज में ग्रामीणों ने तहसील का घेराव किया। तहसीलदार विनीत कुमार और पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने किसी तरह लोगों को शांत किया।
दातागंज में डहरपुर फीडर से जुड़े गांवों में बिजली संकट काफी पुराना है। इन दिनों स्थिति ज्यादा खराब हो गई है। क्षेत्र के गांव सिरसा, प्रहलादपुर, हसनपुर, कैल्हाई, गढ़ा, डहरपुर, सिमरिया, मझारा, सकतपुर में कई दिन से हालात यह हैं कि चौबीस घंटे में दो घंटे भी बिजली नहीं मिल रही। बिजली उपकेंद्र पर भी ग्रामीणों की नहीं सुनी जा रही। बिजली न मिलने के कारण एक ओर भीषण गर्मी में लोग परेशान हैं दूसरी ओर मेंथा की फसल सूख रही है। शुक्रवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट गया। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने दातागंज तहसील का घेराव कर नारेबाजी शुरू कर दी। तहसील पर धरना देने वालों में राजेश उपाध्याय, यशपाल सिंह, गिरीश पाल सिंह, आर्येंद्र सिंह, सुबोध, राम सिंह, शिव कुमार समेत सैकडों की संख्या में ग्रामीण रहे।
इस्लानगर में पांच एमवीए का ट्रांसफॉर्मर फुंका, दस फीडर ठप
कस्बे समेत आस-पास के गांवों में दो-दो घंटे दी जा रही सप्लाई
इस्लामनगर। पहले से बदहाल चल रही कस्बे समेत आस-पास के गांवों की बिजली सप्लाई बृहस्पतिवार रात पूरी तरह पटरी से उतर गई। बिजली उपकेंद्र में लगा पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर ओवरलोडिंग के कारण धूं धूं कर जल गया। आग पर काबू के लिए फायर ब्रिगेड की मदद लेनी पड़ी। इसके बाद उपकेंद्र से निकलने वाले सभी दस फीडरों की सप्लाई ठप हो गई है।
विज्ञापन
गर्मी को देखते हुए गांवों में अंधाधुंध बिजली कटौती हो रही है। इसको लेकर विरोध प्रदर्शन के रूप में लोगों की नाराजगी भी सामने आने लगी थी। अधिकारी सुधार का आश्वासन दे रहे थे, लेकिन बृहस्पतिवार रात ट्रांसफॉर्मर फुंकने से हालात और भी बिगड़ गए। बिजली केंद्र से निकलने वाले दस फीडरों पर बारी-बारी दो-दो घंटे की बिजली सप्लाई दी जा रही है। गौर करने की बात यह है कि बदायूं कार्यशाला में पांच एमवीए का ट्रांसफॉर्मर नहीं है। नया ट्रांसफार्मर बरेली से मंगाया जाएगा। इसको लगाने और बिजली सप्लाई चालू करने में तीन से चार दिन तक का समय लग सकता है। तब तक लोगों को भीषण गर्मी के बीच बिना बिजली के ही समय गुजारना पड़ सकता है।
बिजली उपकेंद्र से लगी थाने की दीवार बनी समस्या
- इस्लामनगर में बिजली उपकेंद्र के पास ही नया थाना बना था। थाना निर्माण के समय बिजली उपकेंद्र के रास्ते पर दीवार खड़ी कर दी गई थी। नया ट्रांसफॉर्मर लगाने के लिए थाने की दीवार को भी तोड़ा जाना है। एसडीई बीसी त्यागी ने बताया कि नए ट्रांसफॉर्मर की डिमांड भेज दी गई है। ट्रांसफॉर्मर आने में दो से तीन दिन लग सकते हैं। ट्रांसफॉर्मर बिजली उपकेंद्र तक पहुंचाने के लिए थाने की दीवार भी तोड़ी जानी है।