फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Anganwadi workers were convincing returned DPO

आंगनबाड़ी वर्करों को समझाने गईं डीपीओ लौटीं

Sun, 11 Sep 2016 12:46 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 11 Sep 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers were convincing returned DPO
आंगनबाड़ी वर्करों को समझाने गईं डीपीओ लौटीं - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
मांगे पूरी न होने तक कलमबंद हड़ताल जारी रखने की मांग 
 राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर चल रहा धरना प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहा। आंगनबाड़ी वर्करों को समझाने के लिए पहुंची जिल कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) को आंगनबाड़ी वर्करों ने बैरंग कर दिया। साथ ही उन लोगों की मांगे पूरी न होने तक हड़ताल जारी रखने का ऐलान किया। 

मालवीय आवास पर धरना प्रदर्शन कर रहीं आंगनबाड़ी वर्करों से डीपीओ निर्मल शर्मा ने कहा कि जिला स्तर पर लंबित चल रही मांगों का निस्तारण कर दिया जाएगा और वे लोग केंद्रों को खोलकर योजनाओं का संचालन करें। इस पर आंगनबाड़ी वर्करों ने संघ के प्रांतीय अध्यक्ष से मोबाइल पर बात की। वहां से धरना जारी रखने के निर्देश मिलने पर डीपीओ को वापस कर दिया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मिथिलेश कुमारी, माया शाक्य, शारदा मौर्य, प्रज्ञा आर्य, निशा चौहान, मनोज शर्मा, पूनम सक्सेना, अर्चना गुप्ता, मुन्नी शाक्य, माया देवी, अनीता देवी, सरला, रामवती, कश्मीरा बेगम, सुधा रानी, कमलेश, महेश आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed