फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Anganwadi workers demonstrate

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रदर्शन

Wed, 02 Mar 2016 12:17 AM IST
बदायूं
बदायूं Updated Wed, 02 Mar 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers demonstrate

विज्ञापन
 मातृत्व सप्ताह के दौरान आयोजित हुए कार्यक्रम के दौरान घायल हुईं उसावां ब्लाक की आंगनबाड़ी कार्यकत्री जहांआरा के दुर्घटना में घायल होने पर उसे आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने की। राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले आंगनबाड़ी वर्कर्स ने मालवीय आवास में धरना-प्रदर्शन करने के बाद डीएम आवास पर जाकर ज्ञापन दिया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के कार्यों का बहिष्कार करने की बात कही।

आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजेश सक्सेना के साथ मालवीय आवास पर पहुंची कार्यकत्रियों ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से काम तो लेता है, लेकिन दुर्घटना होने पर मुंह फेर लेता है। प्रदर्शन कर रहीं आंगनबाड़ी वर्कर्स ने मांग करते हुए कहा कि पीड़ित वर्कर्स ने जहांआरा को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता की मांग की। इस मौके पर चांदनी बी, कमल किशोरी, जाबिरा, तमकीन, मोहिनी, शोभा वर्मा, मनोज जौहरी, सुधा उपाध्याय, कृष्ण सक्सेना, राजकुमारी, निशा, धनवती, मधू, मिथिलेश, मोहिनी शर्मा, कुमकुम, कस्तूरी, संगीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed