{"_id":"57d6fdd74f1c1b932cd47ad0","slug":"anganwadi-workers-blew-the-special-secretary-of-the-effigy","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी वर्करों ने फूंका विशेष सचिव का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी वर्करों ने फूंका विशेष सचिव का पुतला
बदायूं, ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रशासन का संदेश लेकर पहुंचीं डीपीओ की नहीं सुनी एक भी बात
मानदेय बढ़ाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर 11 दिन से यहां मालवीय आवास पर धरने पर बैठीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने आज विशेष सचिव आंगनबाड़ी डिंपल वर्मा का पुतला फूंककर जोरदार प्रदर्शन किया। आंदोलित कार्यकत्रियों को मनाने पहुंची डीपीओ की एक बात को भी नहीं सुना गया। ऐलान किया यदि उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो वह जेल भरो आंदोलन से भी पीछे नहीं रहेंगी।
धरना स्थल पर वक्ताओं ने कहा कि जब तक उन्हें राज्यकर्मी का दर्जा नहीं दिया जाता और मानदेय नहीं बढ़ाया जाता है तब तक वह आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगी। बच्चों सहित जेल भरो आंदोलन भी किया जाएगा। उन्होंने विशेष सचिव डिम्पल वर्मा पर तीखे प्रहार किए और उन पर कई आरोप लगाए। किसान नेता ने कहा कि प्रदेश सरकार भूल में हैं। वह इधर-उधर बजट का बंदरबांट कर रही है,जबकि आंगनबाड़ी महत्वपूर्ण है। इधर, आंगनबाड़ी दमयंती राकेश के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर दुख व्यक्त भी किया गया।
धरना और पुतला दहन के समय आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष मिथलेश कुमारी,सूरजमुखी, मायादेवी, सुभाषनी पाल, शारदा मौर्य, प्रवेश कुमारी, जहां आरा बेगम, जाहिरा बी, सरोज, महेश चौहान, नीरा माहेश्वरी, निशा चौहान, अनीता, संगीता सक्सेना, मनोरमा शर्मा, बेबी सक्सेना, उर्मिला, ब्रजेश कुमारी, महेश चौहान आदि थीं।