{"_id":"57ee79084f1c1b79275758e1","slug":"anganwadi-woman-flowers-are-not-the-spark","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी नारी हैं, फूल नहीं चिंगारी हैं...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी नारी हैं, फूल नहीं चिंगारी हैं...
बदायूं, ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी नारी हैं, फूल नहीं चिंगारी हैं...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर की इच्छा मृत्यु की मांग
आंगनबाड़ी वर्करों का धरना-प्रदर्शन 29वें दिन जारी
राज्य कर्मचारी का दर्जा दिलाए जाने और वेतन बढ़ाए जाने की मांग को लेकर धरने पर बैठीं आंगनबाड़ी वर्करों का धरना प्रदर्शन 29वें दिन शुक्रवार को जारी रहा। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन देकर वर्करों ने सामूहिक रूप से इच्छा मृत्यु की मांग की। इस दौरान आंगनबाड़ी वर्करों ने वीर रस से ओत-प्रोत काव्य रचनाएं सुनाकर आंगनबाड़ी वर्करों में जोश भर दिया।
एक आंगनबाड़ी वर्कर ने सुनाया कि आंगनबाड़ी नारी हैं, फूल नहीं चिंगारी हैं... स्लोगन पर आंगनबाड़ी वर्करों ने जमकर तालियां बजाईं। जिलाध्यक्ष मिथलेश ने कहा कि प्रशासन आंदोलन को समाप्त कराने के प्रयास में है, लेकिन इसे सफल नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके पर माया देवी शाक्य, शारदा देवी मौर्य, ब्रजेश माहेश्वरी, सरला, अर्चना शर्मा, सुधा उपाध्याय, वर्षा, कीर्ति सिंह, अर्चना गुप्ता, अफसाना, कमलेश, ममता, पूनम सिंह, सीता कश्यप, प्रेमलता, जाबिरा आदि तमाम वर्कर मौजूद रहीं।
विज्ञापन
------
क्रमिक अनशन पर यह बैठीं
बदायूं। आंगनबाड़ी वर्करों के क्रमिक अनशन पर शुक्रवार को विमलेश कुमारी, जय देवी, सुशीला, मिथिलेश, अनीता, पूरन वती, अनीता, पुष्पा, ललिता, संगीता, रामरती आदि महिलाएं बैठीं।
विज्ञापन
------
आंगनबाड़ी सहायिका की मौत
बदायूं। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की बैठक के दौरान सालारपुर ब्लाक के गांव दराबनगर के आंगनबाड़ी केंद्र की सहायिका की मौत हो गई। आंगनबाड़ी वर्करों के मुताबिक वह बुधवार को धरने पर आईं, जहां से घर पहुंचने पर उनकी हालत बिगड़ गई। इससे उनकी मौत हो गई। मामले की जानकारी होने पर आंगनबाड़ी वर्करों ने मालवीय आवास पर श्रद्धांजलि दी।