फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Anees of the 'Pankhiya' gang transformed from a barber into a bullion trader.Anees of the 'Pankhiya' gang transformed from a barber into a bullion trader.

Budaun News: बाल काटते-काटते सराफा कारोबारी बन गया पंखिया गिरोह का अनीस

Fri, 25 Sep 2026 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Anees of the 'Pankhiya' gang transformed from a barber into a bullion trader.Anees of the 'Pankhiya' gang transformed from a barber into a bullion trader.
दातागंज। दो दिन पहले इटावा पुलिस ने दातागंज थाना क्षेत्र के जिस अनीस अहमद को मुठभेड़ में गिरफ्तार दिखाया है, वह कभी बाल काटने का काम किया करता था। परिवार चलाने के लिए बाल काटते-काटते वह पंखिया गिरोह से जुड़ा।
विज्ञापन

प्लानिंग के तहत उसने दातागंज में ही सर्राफा की दुकान खोली और चोरी व लूट का माल दुकान में खपाना शुरू कर दिया। इस तरह अनीस सराफ कारोबारी भी बन गया। उसके एक दोस्त ने भी सर्राफा की दुकान खोली है, उसकी भी जांच की जा रही है। अनीस के पकड़े जाने के बावजूद दातागंज पुलिस ने इसमें जांच शुरू नहीं कराई है, जबकि कई चोरियों का माल खपाने की चर्चा सामने आई है।
विज्ञापन

इटावा पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि दातागंज के मोहल्ला गोशनगर निवासी अनीस अहमद कम समय में अधिक पैसा कमाने की चाह में अपराध की दुनिया में आया। पंखिया गिरोह से जुड़कर चोरी की वारदातों से चोरी के माल को खपाने के लिए सर्राफा की दुकान खोली थी। इटावा पुलिस ने बीते सोमवार की रात मुठभेड़ के बाद अनीस सहित गिरोह के पांच अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने अनीस सहित अन्य आरोपियों के कब्जे से सोना-चांदी, नकदी, तमंचे, कारतूस, कार और मोबाइल बरामद किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि इटावा पुलिस ने दातागंज के चंदोखा चितापुख्ता निवासी रमेश कश्यप, हजरतपुर के मौजमपुर निवासी मुनीश कुमार जाटव उर्फ त्यागी, दातागंज के मोहल्ला गोशनगर निवासी अनीस अहमद, हजरतपुर के गड़िया पैगम्बरपुर निवासी मकद्दर अली उर्फ पंखिया, वसीम और इरफान अहमद उर्फ बौरा को पकड़ा था। गिरोह पर अलग-अलग जिलों में चोरी के 86 केस दर्ज हैं। (संवाद)


दातागंज से चार दिन पहले एसओजी उठाकर ले गई, फिर मुठभेड़ में दिखाया गिरफ्तार
इटावा की एसओजी 18 सितंबर को दातागंज क्षेत्र से अनीस अहमद और अन्य लोगों को उठाकर ले गई थी। 18 सितंबर के दिन एसओजी ब्लैक स्कॉपियो और जिप्सी से कस्बे में पहुंची थी। पूरे दिन वहां रहकर कस्बे से अनीस अहमद व अन्य जगह से अन्य आरोपियों को उठाया था। टीम में शामिल पुलिस कर्मियों ने टी-शर्ट और हॉफ कैपरी पहनी हुई थी।


इटावा में पकड़े गए दातागंज और हजरतपुर क्षेत्र के आरोपियों के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है। इटावा पुलिस की ओर से जानकारी मांगी जाएगी तो आरोपियों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। - अभिषेक कुमार सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed