फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   An old man fell from the roof due to a monkey attack and broke his back

Budaun News: बंदर के हमले से वृद्ध छत से गिरा, टूटी कमर

Wed, 27 Aug 2025 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
An old man fell from the roof due to a monkey attack and broke his back
अस्पताल में भर्ती घायल अमर सिंह कोहली। स्रोत: परिवार
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव अंबियापुर में सोमवार की शाम छत पर बैठे एक वृद्ध को बंदर ने धक्का देकर गिरा दिया, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। आए दिन बंदर हमला बोलकर ग्रामीणों को काट कर घायल भी कर रहे है। इससे उनमें रोष है।
विज्ञापन

अंबियापुर के अमर सिंह कोहली सोमवार की शाम को छत पर बैठे थे। तभी बंदरों का एक झुंड वहां आ गया। उन्होंने बंदरों को भगाने का प्रयास किया तो एक खूंखार बंदर ने पीछे से आकर उन्हें धक्का दे दिया। इससे अमर सिंह की कमर में फ्रैक्चर हो गया। परिवार के लोगों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उनको जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया। गांव के लोगों ने बताया कि पिछले दो-तीन वर्षों में गांव में बंदरों की संख्या काफी बढ़ गई है। यह गांव के लिए मुसीबत बनते जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed