फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   An iron sheet fell on the student, he died due to neck cut

Budaun News: छात्र के ऊपर गिरी लोहे की चादर, गर्दन कटने से मौत

Fri, 18 Oct 2024 12:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
An iron sheet fell on the student, he died due to neck cut
मृतक अभय प्रताप फाइल फोटो
बदायूं। बिल्सी थाना क्षेत्र में दुग्ध डेयरी के निर्माण कार्य के लिए लाई गई लोहे की चादर छात्र की गर्दन पर गिर गई। इससे उसकी गर्दन कट गई। परिजन उपचार के लिए उसे बिल्सी सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, दुग्ध डेयरी का निर्माण करा रहा युवक भी अस्पताल पहुंच गया। लोग उसे पकड़ने के लिए दौड़े तो उसने खुद को अस्पताल के कमरे में बंद कर लिया। खबर भेजे जाने तक भीड़ सीएचसी के बाहर खड़े होकर युवक को बाहर निकालने की मांग कर रही थी। मौके पर कई थानों की पुलिस के अलावा पीएसी भी लगा दी गई है।
विज्ञापन


बिल्सी के मोहल्ला नंबर चार निवासी सोनू थाना क्षेत्र के गांव रायपुर बुजुर्ग में दुग्ध डेयरी का निर्माण करा रहा है। बृहस्पतिवार की शाम सोनू ने निर्माण के लिए लोहे की चादर ई-रिक्शा पर लादकर मंगाई थी। ई-रिक्शा से चादर उतारने के लिए गांव के ही कक्षा सात के छात्र अभय प्रताप (15) पुत्र श्याम सिंह को बुला लिया। अन्य लोगों के साथ मिलकर छात्र भी चादर उतरवाने लगा।
विज्ञापन

इसी बीच चादर का एक तख्ता छात्र की गर्दन पर गिर गया। इससे उसकी गर्दन कट गई। छात्र खून से लहूलुहान होकर गिर पड़ा। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। साथ में सोनू भी गया था। इसी बीच परिजन भी अस्पताल में ग्रामीणों के साथ पहुंच गए। लोग सोनू को पकड़ने के लिए दौड़े तो उसने खुद को अस्पताल के एक कमरे में बंद कर लिया। सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। लोग दरवाजा तोड़ने का प्रयास करने लगे। थाना पुलिस के रोके जब लोग नहीं रुके तो थाना इस्लामनगर, उघैती और मुजरिया पुलिस के अलावा पीएसी भी बुला ली गई। एसडीएम भी मौके पर पहुंच गए। लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग उसे बाहर निकालने की जिद पर अड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




लोगों की सिर्फ एक ही मांग, हमें चाहिए सोनू
छात्र की मौत के बाद लोग इतने आक्रोशित थे कि उन्होंने बिल्सी की सीएचसी को घेर लिया। लगभग 200 लोग वहां पहुंच गए। बिल्सी थाना पुलिस के रोके लोग नहीं रुक रहे थे। उनकी सिर्फ एक ही मांग थी हमें सोनू चाहिए। पुलिस उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन लोगों को दे रही थी, लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं थे। इसी के चलते कई थानों की पुलिस के अलावा पीएसी को भी मौके पर बुलाना पड़ा।


लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया गया है। मामले में अभी किसी की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। मौके पर पुलिस बल तैनात है। - डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed