फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   An innocent died in a collision between a pickup and a bike, a couple got injured

Budaun News: पिकअप और बाइक की भिड़ंत में मासूम की गई जान, दंपती घायल

Mon, 11 Aug 2025 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
An innocent died in a collision between a pickup and a bike, a couple got injured
अमर का फाइल फोटो।
बिल्सी। बहेटा गुंसाई मार्ग पर रविवार की दोपहर करीब दो बजे गांव भिलौलिया के निकट पिकअप और बाइक की टक्कर हो गई। इससे बाइक सवार बच्चे की जान चली गई और दंपती घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मासूम के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। साथ ही घायलों को उपचार के लिए बिसौली में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


गांव भिलौलिया निवासी भागीरथ अपनी पत्नी यादवती और चार वर्षीय बेटा अमर को साथ लेकर रक्षाबंधन पर शनिवार को अपनी ससुराल मकरंदपुर थाना वजीरगंज बाइक से गए थे। रविवार की दोपहर करीब दो बजे वह अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह गांव भिलौलिया के पास पहुंचे कि विपरीत दिशा से आ रही पिकअप से उनकी बाइक को टक्कर हो गई। हादसे में चार वर्षीय मासूम अमर के ऊपर से पिकअप का पहिया गुजर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यादवती और भागीरथ गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कुछ देर बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल दंपती को उपचार के लिए बिसौली भेज कर उपचार शुरू कराया है। क्राइम इंस्पेक्टर वीके मौर्य ने बताया कि पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर थाने में खड़ी कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed