फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   An innocent child fell off a bike after being hit by a tractor and died

Budaun News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक से उछलकर गिरा मासूम, मौत

Fri, 29 Nov 2024 11:32 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
An innocent child fell off a bike after being hit by a tractor and died
ज्ञानचंद्र का फाइल फोटो।
बदायूं। सिविल लाइंस क्षेत्र में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार मां की गोद से उछलकर चार माह के मासूम की मौत हो गई। हादसे में मासूम के माता-पिता और बहन भी घायल हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसा शुक्रवार को शाम पांच बजे बदायूं-दातागंज मार्ग पर हुआ।
विज्ञापन

थाना कुंवरगांव क्षेत्र के गांव दराबनगर निवासी अनमोल पत्नी फूलवती, तीन वर्षीय बेटी शिया और चार माह के मासूम प्रभाशंकर के साथ बाइक से बृहस्पतिवार को अपनी ससुराल गांव कंडेरा थाना मूसाझाग गया था। शुक्रवार को वह बाइक से पत्नी और बच्चों के साथ घर लौट रहा था। शाम पांच बजे जैसे ही बाइक बदायूं दातागंज रोड स्थित लघनपुर के पास पहुंची तो बाइक की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई।
विज्ञापन

बाइक पर बैठी फूलवती ने चार साल के मासूम को गोद में ले रखा था। टक्कर के बाद मासूम दूर जाकर गिरा। गिरते ही उसकी मौत हो गई। वहीं अनमोल, उनकी पत्नी फूलवती और बेटी शिया घायल हो गई। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए परिजन मना कर रहे हैं। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




पिकअप और ट्रैक्टर में हुई टक्कर, किसान की मौत
- ट्रॉली से चीनी मिल पर गन्ना डालकर लौट रहा था
- साथी चला रहा था ट्रैक्टर, गिरते ही चढ़ गया पहिया
संवाद न्यूज एजेंसी
उघैती। थाना क्षेत्र में गन्ना डालकर लौटते समय ट्रैक्टर की पिकअप से टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही ट्रैक्टर पर बैठा किसान गिर गया और ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर चढ़ गया। घायल को रुदायन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसा बृहस्पतिवार देर रात हुआ। थाना क्षेत्र के गांव खुशहालपुर निवासी अरविंद बृहस्पतिवार की शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली से यदु शुगर मिल में गन्ना डालने गया था। साथ में वह गांव के ही किसान ज्ञानचंद्र (35) पुत्र बादाम सिंह को भी ले गया था। अरविंद ट्रैक्टर चला रहा था। चीनी मिल में गन्ना डालने के बाद दोनों देर रात ट्रैक्टर से वापस घर लौट रहे थे।

बताते हैं कि जैसे ही वह बिल्सी इस्लामनगर रोड स्थित खुशहालपुर तिराहे के पास पहुंचे उसी दौरान पीछे से आ रही पिकअप ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ज्ञानचंद्र नीचे गिर गया और ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर चढ़ गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची थाना पुलिस घायल को अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। ज्ञानचंद्र की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

ज्ञानचंद्र का फाइल फोटो।

ज्ञानचंद्र का फाइल फोटो।

ज्ञानचंद्र का फाइल फोटो।

ज्ञानचंद्र का फाइल फोटो।

ज्ञानचंद्र का फाइल फोटो।

ज्ञानचंद्र का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed