फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   An infant's toe got cut after getting stuck in a broken swing at an Anganwadi centre.

Budaun News: आंगनबाड़ी केंद्र में मासूम की टूटे झूले में फंसकर पैर की उंगली कटी

Fri, 13 Mar 2026 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
An infant's toe got cut after getting stuck in a broken swing at an Anganwadi centre.
पैर की उंगली कट जाने से घायल हिवानूर। संवाद
बिनावर। आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने आई मासूम की जर्जर स्लाइड झूले में फंसकर पैर की उंगली कट गई। शिकायत पर थाना पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए उसे जिला अस्पताल में भेज दिया। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

ब्लॉक सलारपुर के गांव वृंदावन के प्राथमिक विद्यालय में आंगनबाड़ी केंद्र संचालित है। इसमें कस्बा निवासी इरशाद अली की चार वर्षीय बेटी हिवानूर आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने जाती है। बृहस्पतिवार को रोज की तरह वह वहां पढ़ने गई थी। वहां रखे क्षतिग्रस्त स्लाइड झूले में सरकते समय अपराह्न करीब 11 बजे बच्ची के पैर की छोटी उंगली उसमें फंसकर कट गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचकर हंगामा करने लगे। प्राथमिक विद्यालय का स्टाफ और बच्चे भी मौके पर एकत्र हो गए।
विज्ञापन

बच्ची के पिता इदरीश ने थाना बिनावर पुलिस से घटना की शिकायत की है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घायल बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया है। थाना प्रभारी निरीक्षक अरिहंत कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। घायल बच्ची को मेडिकल परीक्षण और इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दादा के आने पर क्लास से बाहर निकल गई थी छात्रा : ममता
प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य यीयुत्स कुमार सिंह जयंत ने बताया कि हिवानूर आंगनबाड़ी केंद्र में पंजीकृत थी। वह विद्यालय के प्रांगण में लगे स्लाइड झूले पर सरक रही थी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ममता के अनुसार, सभी बच्चे क्लास में बैठे थे और पढ़ाई कर रहे थे, तभी छात्रा हिवानूर के दादा आ गए। उन्हें देखकर बच्ची क्लास से बाहर चली आई और खेलने लगी। इसी दौरान वह टूटे झूले पर चढ़ गई और घटना हो गई।

पैर की उंगली कट जाने से घायल हिवानूर। संवाद

पैर की उंगली कट जाने से घायल हिवानूर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed